दो साल से फरार लूट का आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दो साल से फरार लूट का आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

सबहेड:---कुठला पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर महाकाली मंदिर के पास दबोचा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता --कटनी जिले की कुठला पुलिस ने लूट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में सुभाष राय निवासी पन्ना के साथ चाकू और कट्टा दिखाकर 90 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन की लूट की गई थी। इस मामले में थाना कुठला में अपराध दर्ज कर जांच की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और वाहन के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जिन्हें 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी।हालांकि, इस मामले का एक आरोपी अनिल कोल उर्फ लल्लू उर्फ पऊआ सजा के बाद से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।18 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महाकाली मंदिर, डिठवारा के पास जामुन के पेड़ के नीचे बैठे संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान फरार आरोपी अनिल कोल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत नया मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शिवशंकर दुबे, अजय यादव और आरक्षक हर्षुल मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

दो साल से फरार लूट का आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital