MP Guest Teachers: मध्यप्रदेश के 6 हजार अतिथि शिक्षकों पर बड़ा संकट, इनकी सेवाएं हुई समाप्त

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Guest Teachers: मध्यप्रदेश के 6 हजार अतिथि शिक्षकों पर बड़ा संकट, इनकी सेवाएं हुई समाप्त
MP Guest Teachers: मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है, जिसका असर प्रदेश के करीब 6 हजार अतिथि शिक्षकों पर पड़ सकता है। खासतौर पर स्पेशल एजुकेटर की सेवाओं पर संकट के बादल दिखाई देने लगे है। राज्य में करीब 6,000 कंप्यूटर प्रशिक्षक अतिथि शिक्षक के रूप में काम करते है, जिनकी सेवाएं अब सीमित अवधि तक ही रखी जाएंगी। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने इनकी सेवाएं 30 अप्रैल तक बढ़ाई थीं, लेकिन अब इस आदेश को निरस्त कर दिया गया है और नए आदेश के अनुसार उनकी सेवाएं अब 31 मार्च तक ही ली जाएंगी।

इनकी सेवाएं हुई समाप्त

वही समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा है कि कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों को आगे जारी रखने के लिए फिलहाल कोई अनुमति नहीं है। इस फैसले के बाद स्कूलों की डिजिटल व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर भी विभाग के इस आदेश प्रभावित हुए हैं। ये शिक्षक अतिथि शिक्षक के तौर पर नियुक्त थे और दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते थे, लेकिन विभाग ने इनकी भी सेवाएं 31 मार्च के बाद नहीं लिए जाने का आदेश जारी किया है।

आदेश में क्या?

आदेश में कहा गया है कि कि 31 मार्च के बाद यदि किसी स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति की जाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल के प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की होगी। इससे पहले जारी वह आदेश, जिसमें सेवाएं 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ाने की अनुमति थी, तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

सबसे बड़ा सवाल

विभागों के आदेश के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों की आईटी और कंप्यूटर लैब कैसे संचालित होंगी। प्रदेश के हर जिले में करीब 100 कंप्यूटर लैब मौजूद हैं, जिनकी देखरेख अभी तक यही अतिथि शिक्षक कर रहे थे। अगर विभाग का आदेश प्रभावी होता है तो ऐसे में आईटी लैब बंद होने के कगार पर आ सकते है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Guest Teachers: मध्यप्रदेश के 6 हजार अतिथि शिक्षकों पर बड़ा संकट, इनकी सेवाएं हुई समाप्त | Khabar Digital | Khabar Digital