MP 5th-8th Class Exams: मध्य प्रदेश में जारी भीषण गर्मी के महा-प्रकोप के बीच राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश भर में जारी भीषण गर्मी, लू के रेड अलर्ट और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं को आगामी 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को एक आदेश जारी किया है।
अब 16 जून से होंगी परीक्षा
संशोधित आदेश के अनुसार, पहले ये परीक्षाएं 1 जून 2026 से होने वाली थीं और इनका समापन भी जल्द होना था। लेकिन अब भीषण गर्मी के को देखते हुए ये परीक्षाएं 16 जून 2026 से शुरू होंगी, जो आगामी 23 जून 2026 तक संचालित की जाएंगी। सरकार के इस फैसले से मध्य प्रदेश के सवा लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
कक्षा 9वीं-11वीं परीक्षाओं से स्कूलों में रहेगी रौनक
भले ही 5वीं और 8वीं के छोटे बच्चों की परीक्षाएं 15 दिन आगे बढ़ा दी गई हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कई सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक चहल-पहल लगातार बनी रहेगी। तय समय-सारणी के अनुसार स्कूलों में कक्षा 9वीं, 11वीं और डी.एल.एड. के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक ही आयोजित की जा रही हैं।







