विश्व पर्यावरण दिवस - पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें : मुख्यमंत्री कमल नाथ

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा मानवीय व्यवहार से होती है। इसलिये पर्यावरण के प्रत्येक अंग नदी, पहाड़, वृक्ष, वन्य-जीव के प्रति अपना व्यवहार संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के खतरों से जीवन सुरक्षित करने का एकमात्र विकल्प यही है कि सब मिल कर पर्यावरण का आदर करें।  

पर्यावरण दिवस पर "बीट एयर पॉल्यूशन" व्याख्यानमाला

विश्व पर्यावरण दिवस पर म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मिन्टो हॉल में 5 जून को सुबह 5.30 से शाम 7.30 बजे तक व्याख्यानमाला होगी। व्याख्यानमाला में पर्यावरण एवं लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा मुख्य अतिथि और जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता जस्टिस  दलिप सिंह हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर 'रन फॉर इन्वायरमेंट' मिनी मैराथन आयोजित की जाएगी।


 

Share:


Related Articles


Leave a Comment