MP Lok Sabha elections : मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, तीसरे चरण का मतदान शुरू

MP Lok Sabha elections : मध्यप्रदेश में आज मंगलवार 7 अप्रैल को लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश की सभी 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू किया गया है जो शाम 6 बजे तक होगा। प्रदेश के कई मतदान केंन्द्रों पर लंबी—लंबी कतारे देखे जाने लगी है। आज तीसरे चरण में गुना,भिंड,मुरैना,ग्वालियर, सागर, बैतूल, भोपाल, विदिशा और राजगढ़ पर मतदान किया जा रहा है। 

वीडी शर्मा ने डाला वोट

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा ने भोपाल के कोलार में अपना वोट डाला। वीडी शर्मा ने लोगों से वोट डालने की अपील की। वही राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने अपना वोट डाला। 

इन सीटों पर सभी की निगाहें

विदिशा लोकसभा — पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा प्रत्याशी है। 
राजगढ़ लोकसभा — पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी और रोड़मल नागर भाजपा प्रत्याशी है। 
गुना लोकसभा — केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी जबकि कांग्रेस से यादवेंद्र सिंह मैदान में है। 

की गड़बडी तो चलेगा बुलडोजर

मुरैना लोकसभा चुनाव में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मतदान में गड़बड़ी करने वालों के घर बुलडोजर चलाने का फैसला किया है। इसके लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीन तैनात की हैं। कलेक्टर अंकित अस्थाना और एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा है कि संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथों के आसपास जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है। जो व्यक्ति मतदान में बाधा पैदा करेगा, उसके घर पर प्रशासन बुलडोजर चलाएगा। 
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment