राजनीति में प्रियंका गांधी का आगमन, सिंधिया बोले - कांग्रेस के लिए शुभ संकेत

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा - प्रियंका गांधी का आगमन कांग्रेस के लिए शुभ संकेत

गुना. सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पार्टी ने पश्चिमी यूपी को प्रभारी बनाया है। उन्होंने प्रियंका गांधी के सीधे राजनीति में आने और यूपी की प्रभारी बनाए जाने पर कहा कि प्रियंका गांधी का आगमन कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है।

सिंधिया ने कहा कि पार्टी राहुल गांधी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। उसे जितनी क्षमता है उसके अनुसार पार्टी का सक्षम बनाने के लिए काम करूंगा। बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन उप्र में अब कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम यहां काम करेंगे।

सपा बसपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अपनी सोच और मंशा के आधार पर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस सभी दलों का सम्मान करती है। सोच व विचारधारा अलग हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य है, केन्द्र से भाजपा के कुशासन को उखाड़ फैंकना। मेरी कोशिश रहेगी कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में साथ वाले दलों से चर्चा करें। उन्होंने अपना निर्णय लिया है कांगे्रस अपना निर्णय लेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment