दिग्गी राजा को जिताने के लिए 'हठ योग' पर बैठे कंप्यूटर बाबा

मध्यप्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट से कड़ी टक्कर चल रही। भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह अपनी जीत के लिए जोरो से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए भोपाल के शिक्षा कॉलेज मैदान में कंप्‍यूटर बाबा ने 'हठ योग' अनुष्‍ठान शुरू कर दी। इसमें कंप्यूटर बाबा सहित हजारों साधु 'हठ योग' पर बैठे हैं।

कंप्‍यूटर बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में राम मंदिर नहीं बना पाई। अब राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं। दरअसल, भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को कंप्यूटर बाबा का खुला समर्थन शुरू से ही मिल रहा है। कंप्यूटर बाबा पूर्व में भाजपा के साथ थे लेकिन बाद में नाराज होकर कांग्रेस के पक्ष में हो गए। भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे कंप्‍यूटर बाबा को कांग्रेस ने अपना स्टार प्रचार भी बनाया है। कम्प्यूटर बाबा के मुताबिक, दिग्विजय सिंह की जीत के लिए सात से लेकर नौ मई तक साधु-संत हठ योग करेंगे। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों में से 16 पर मतदान अभी शेष है। 12 मई को छठे चरण में भोपाल, गुना, मुरैना, विदिशा, भिंड, ग्वालियर, सागर और राजगढ़ सीटों पर मतदान होगा। हालांकि चर्चा भोपाल सीट की ज्‍यादा है। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने यहां से भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उतारा है। साध्‍वी प्रज्ञा और दिग्विजय के बीच सीधी लड़ाई में मुकाबला दिलचस्‍प हो गया है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment