राम रंग में सराबोर हुआ नगर, जमकर आतिशबाजी, 56 भोग-भंडारे का आयोजन

शाजापुर/आदित्य शर्मा। नगर के प्रत्येक चौराह, मंदिरों व घरों में दीपावली सा नजारा न दिखाई दिया। पूरे शहर में अलग ही नजारा दिखाई देने मिला। पूरा शहर राममय रहा। शहर में दिनभर धार्मिक आयोजन चलते रहें। सुबह से रंगोली के माध्यम से शहर को सजाया गया। शाम को हर घर दीपक लगें और पूरा शहर जगमगाया। शहर में आतिशबाजी भी होती रही। घर, मंदिर और सरकारी इमारतें भी रोशनी से जगमगा रही थी। वहीं मुख्य सड़कें,गली-मोहल्ले सब भगवामय रहे। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 500 सालों के बाद भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की धूम नगर में भी छाई हुई है। आजाद चौक में स्थित गणेश मंदिर में धूमधाम से महाआरती की गई। पूरा शहर दुल्हन की तरह फूलों और रोशनी से सजाया गया है। पूरे शहर में जमकर आतिशबाजी होती रही। नगर के गली मोहल्ले और आम रास्ते भगवा ध्वज से पटे पड़े थे। मंदिरों में भी आकर्षक साज सज्जा की गई थी। इसके अलावा, सुंदरकांड पाठ, भजन और भंडारे जैसे कार्यक्रमों के आयोजन भी किये गये। वहीं नगर कई वार्डो में भगवान राम और सीता की झांकियां भी निकाली गईं जिसमें लोग बढ़चढ़कर शामिल हुए। इसी प्रकार नगर में अलग अलग जगहों में शोभा यात्राएं भी निकाली गईं।

शुभ मुहुर्त में दो मंदिरों का किया गया भूमि पूजन:-

मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में 2 करोड़ 65 लाख की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन विधि-विधान से विधायक अरुण भीमावद ने किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, विधायक अरुण भीमावद ने मां राजराजेश्वरी माता की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर एसडीएम नरेन्द्रनाथ पाण्डे, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं.संतोष जोशी, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवंशी, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, सीएमओ श्रीमती मधु सक्सेना भी उपस्थित रहे। इसके बाद भूतेश्वर महादेव मंदिर पर जन सहयोग से बनने वाले मंदिर का भूमि पूजन किया गया। माता मंदिर में दो करोड़ पैंसठ लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। वहीं पूजन सामग्री विक्रय करने वाले व्यापारियों के लिए दुकानें, साधु-संतों के रुकने के लिए तीन कमरे, मेला प्रांगण की बाउंड्री वॉल व समतलीकरण किया जाएगा। वहीं तलाब की पाल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भजन  बजते ही विधायक अरूण भीमावद खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। विधायक पूरी मस्ती के साथ नाचना शुरू कर दिया और अपने साथियों के साथ नाचते रहे।

दीपावली की तरह सजा पूरा शहर, बनाई रंगोली:-

नगर में में दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया। पूरे शहर को सजाया गया और घर घर रोशनी की गई। सुबह से ही शहरवासियों ने घर के बाहर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। यह पहला अवसर था जब न दीवाली है न कोई त्योहार फिर भी आतिशबाजी हो रही थी, हर घर-द्वार पर स्वागत व अभिनंदन के स्लोगन नजर आ रहे थे। शहर भर में यह उत्साह लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्री राम का वनवास खत्म हो रहा था और वे अपने धाम अवधपुरी पधारें।

फूलखेडी हनुमान मंदिर भंडारे में श्रमदान करने की रही होड़:-

मंदिर में भक्तों का रेला लगा रहा। इस दौरान भंडारे में श्रमदान को हर कोई आतुर दिखा। किसी ने पूड़ी तैयार कराई तो किसी ने वितरण व्यवस्था की कमान संभाली। भगवान श्री राम के प्रति भक्तों में आगाध श्रद्धा है। इसकी बानगी यहां देखने को मिलती है। यहां न कोई बड़ा है और न ही कोई छोटा। सभी पूरे मन से श्रमदान करते रहे। विधायक अरूण भीमावद व नगर पालिका उपाध्यक्ष पं.संतोष जोशी ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारें में पुरी भी बनाई  और खुद भंडारे का भोजन श्रद्धालुओं को परोसते नजर आए।

मुरादपुरा हनुमान मंदिर छप्पन भोग:-

बाबा का रुद्राभिषेक कर चोला चढाकर दीप प्रज्वलन के साथ ही श्री राम जी का अभिषेक किया गया साथ ही श्रृंगार और महाआरती का आयोजन किया गया । इसी दौरान छप्पन भोग भी लगाया गया और इसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ पर पंच कुण्डीय यज्ञ व श्रीराम संकीर्तन:-

नगर के स्थानीय स्टेशन रोड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर श्री अयोध्याधाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज-हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। गायत्री शक्तिपीठ मुख्य प्रबंध ट्रस्टी प्रदीप कुमार वैद्य ने बताया कि आयोजन में पंच कुण्डीय यज्ञ एवं श्रीराम संकीर्तन तथा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर किया गया तथा दीपोत्सव एवं प्रभु श्रीराम की महाआरती संपन्न की गई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment