Chhindwara : प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया, 851 करोड़ रुपये दी मंजूरी

Chhindwara : मध्यप्रदेश सरकार ने गत दिवस मंत्रि-परिषद की  बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया। जिसमें छिंदवाड़ा की पेंच वृहद सिंचाई परियोजना की राशि में 851 करोड़ रुपये की वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है। 

शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल लोन मिलता रहेगा

कृषि विकास मंत्री कमल पटेल बताया कि उनके प्रभार के जिले छिंदवाड़ा की पेंच वृहद सिंचाई परियोजना की राशि में 851 करोड़ रूपए की वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार किसान भाइयों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण देना जारी रखेगी।

सिंचाई परियोजना का राशि में की गयी वृद्धि

कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने छिंदवाड़ा की चौरई तहसील की पेंच वृहद सिंचाई परियोजना को चतुर्थ पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परियोजना की सिंचाई क्षमता में 41 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की वृद्धि हुई है, जिसे 85 हज़ार से बढ़ा कर 01 लाख 26 हज़ार 647 हेक्टेयर किया गया है। परियोजना की लागत 2,544 करोड़ 57 लाख रूपए से बढ़कर 3,395 करोड़ 70 लाख रूपए हो गई है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment