दिग्विजय को लेकर मचा घमासान, नाथ ने शाह पर साधा निशाना

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी में बंगले अलाट को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया। इसके पहले कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने बंगले सरकार को सौंप दिए थे, लेकिन सरकार ने दोबारा से उन्ही बंगले को पूर्व मुख्यमंत्रियों उमा भारती, बाबूलाल गौर और कैलाश जोशी को अलाट कर दिए। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तरफ से कोई आवेदन नहीं दिए जाने पर उनको बंगला दोबारा से अलाट करने पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पास भी पिछले 15 सालों से मुख्यमंत्री के नाते सरकारी बंगला श्यामला हिल्स पर मिला था। वो अब तक उनके पास है। अब कोर्ट के आदेश के बाद सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने बंगले खाली करना था। 

कोर्ट के आदेश की अंतिम तारीख तक सरकार ने यह तो निर्णय ले लिया कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे तीन दिग्गज नेताओं को गणमान्य नागरिक मानते हुए उन्हें पुनः वही बंगला अलाट कर दिया गया। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के मुखिया रहे दिग्विजय सिंह के पास अब भी पूर्व मुख्यमंत्री के नाते बंगला है। अब माना जा रहा है कि क्या मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोटे से क्या दिग्विजय सिंह को भी वहीं बंगला अलाट कर दिया जाएगा।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्रियों को दोबारा बंगले आवंटन करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि बंगला आवंटन में सरकार पक्षपात न करें। दिग्विजय को बंगले के लिए आवेदन करना चाहिए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाह को राजभवन में आवास मिलना चाहिए ताकि वे राज्यपाल और सीएम के साथ रणनीति बना सकें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment