मकर संक्रांति पर करें दान तो होगी पुण्य और लाभ की प्राप्ति

Makar Sankranti - गंगा स्नान कर सूर्य देव की उपासना करन मकर संक्रांति पर शुभ माना जाता है। इस दिन मनुष्य को अपनी राशि के मुताबिक दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य के मकर राशि में पहुंचने से देश में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का कई गुना फल मिलता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते है। 

Makar Sankranti पर गंगा स्नान से मिलता है लाभ

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान से पाप धुल जाते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से एक हजार अश्वमेघ यज्ञ के बराबर फल मिलता है वहीं दान करना भी इस दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते है और खरमास समाप्त हो जाते हैं। खरमास के समाप्त होते ही मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह शुरू हो जाते हैं। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment