व्यापार•

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर से न्‍यूगो की ऐतिहासिक कश्मीर से कन्याकुमारी तक की इलेक्ट्रिक बस यात्रा को किया हरी झंडी

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर से न्‍यूगो की ऐतिहासिक कश्मीर से कन्याकुमारी तक की इलेक्ट्रिक बस यात्रा को किया हरी झंडी

कश्मीर से कन्याकुमारी (E-K2K) अभियान शुरू करने वाला दुनिया का पहला बस ब्रांड

समुद्र तल से 3500 फीट की ऊंचाई पर, 4000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी बिना प्रदूषण के तय होगी, 200 से ज्यादा कस्बों और शहरों को कवर किया जाएगा

इस यात्रा का मकसद इलेक्ट्रिक बसों को एक व्यवहारिक और पर्यावरण के अनुकूल समाधान के रूप में पेश करना है, साथ ही आम लोगों के बीच इसकी जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान का उद्देश्य है "ई-बस जो समाज और पर्यावरण के लिए बेहतर है" की सोच को बढ़ावा देना है

मुंबई : ग्रीनसेल मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक बस ब्रांड न्‍यूगो ने ऐतिहासिक कश्मीर से कन्याकुमारी (E-K2K) इलेक्ट्रिक बस अभियान की शुरुआत की है। यह यात्रा भारत में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अभियान के साथ, न्‍यूगो दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक बस ब्रांड बनने जा रहा है, जो यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा। न्‍यूगो का लक्ष्य समुद्र तल से 3,500 फीट ऊपर से लेकर कन्याकुमारी के समुद्र तट तक 4,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करना है।

इस बस यात्रा के दौरान 200 से ज्यादा शहरों और कस्बों से गुजरते हुए, न्‍यूगो न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बनेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास का संदेश भी फैलाएगी। यात्रा के दौरान कई सार्थक गतिविधियां जैसे स्टूडेंट वर्कशॉप, वृक्षारोपण अभियान, सफाई कार्यक्रम, और सुरक्षा-थीम वाले नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। यह यात्रा सही मायनों में "ई-बस जो अच्छा करती है" की भावना को जीवंत करेगी।

न्‍यूगो की E-K2K इलेक्ट्रिक बस के वेस्टर्न लेग (पश्चिमी भारत से गुजरने वाले हिस्से) को भारत सरकार के माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने नागपुर से हरी झंडी दिखाई।

माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा, "मुझे खुशी है कि न्‍यूगो ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की ऐतिहासिक इलेक्ट्रिक बस यात्रा शुरू की है, जो 4,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक बसों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्रों तथा आम लोगों के साथ अलग-अलग शहरों में महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित करना है। यह बस 200 से ज्यादा कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी। इलेक्ट्रिक बसें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं, और भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने का पूरा समर्थन कर रही है। न्‍यूगो की यह ई-के2के यात्रा देश में चार्जिंग सुविधाओं में सुधार और लंबी दूरी की यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक बसों की क्षमता को साबित करती है। यह यात्रा भारत की इनोवेशन और हरित तकनीक के प्रति प्रतिबद्धता को भी दिखाती है।"

ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ और एमडी श्री देवेन्द्र चावला ने भी भारत में पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "न्‍यूगो की महत्वाकांक्षी E-K2K यात्रा हमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर ले जाएगी, जो अलग-अलग इलाकों में इलेक्ट्रिक बसों की ताकत और टिकाऊपन को दिखाएगी। यह यात्रा सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं है, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। 200 से ज्यादा शहरों से गुजरते हुए, इसका उद्देश्य स्वच्छ परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इलेक्ट्रिक बसों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस यात्रा में कई सार्थक गतिविधियों का आयोजन होगा, जो ई-बस की "अच्छा करने" की भावना को सच में दर्शाएगी।"

यह यात्रा 4 अक्टूबर को जम्मू से शुरू हुई थी। खूबसूरत घाटियों से लेकर चहल-पहल वाले शहरों तक, इस अभियान को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में इलेक्ट्रिक बसों की व्यावहारिकता का प्रदर्शन करने का भी प्रयास किया गया। इस यात्रा के आगे बढ़ने के साथ न्यूगो की इलेक्ट्रिक बसें भारत भर के लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। ये इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फायदों और आम लोगों में अपने ग्रह को बचाने के लिए स्वच्छ परिवहन के साधनों को अपनाने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएंगी।

न्‍यूगो इलेक्ट्रिक बसें सुरक्षा और आराम के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं, जो यात्रियो को एक बेहतरीन यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं, और साथ ही पर्यावरण पर कम प्रभाव डालती हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर से न्‍यूगो की ऐतिहासिक कश्मीर से कन्याकुमारी तक की इलेक्ट्रिक बस यात्रा को किया हरी झंडी | Khabar Digital | Khabar Digital