व्यापार•

वार्डविजर्ड इनोवेशन्स ने फिलीपीन्स को भेजा कस्टम इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, बेलुआ इंटरनेशनल के साथ 1.29 बिलियन डॉलर की साझेदारी को दी मजबूती

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

वार्डविजर्ड इनोवेशन्स ने फिलीपीन्स को भेजा कस्टम इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, बेलुआ इंटरनेशनल के साथ 1.29 बिलियन डॉलर की साझेदारी को दी मजबूती

वडोदरा – इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी वार्डविजर्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड, जो कि ‘जॉय ई-बाइक’ और ‘जॉय ई-रिक’ ब्रांड्स के अंतर्गत परिचित है, ने फिलीपीन्स की बेलुआ इंटरनेशनल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ 1.29 बिलियन डॉलर के अनुबंध के तहत एक कस्टमाइज़्ड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, ई-ट्राईक (ड्राइवर प्लस 10) का विकास कर फिलीपीन्स को डिस्पैच कर दिया है। फिलीपीन्स की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह कस्टम वाहन विशेष रूप से तैयार किया गया है और इसे कठोर जांच के लिए भेजा गया है।

वार्डविजर्ड फरवरी 2025 में अपनी अन्य इलेक्ट्रिक वाहन श्रृंखला को भी फिलीपीन्स में भेजेगा ताकि इन वाहनों की स्थानीय बाज़ार के अनुरूप जांच सुनिश्चित की जा सके। इस पहल के तहत, कंपनी फिलीपीन्स सरकार के पब्लिक यूटिलिटी व्हीकल मॉडर्नाइज़ेशन प्रोग्राम का समर्थन करते हुए पुराने वाहनों को नवीन और पर्यावरण-अनुकूल ईवी समाधानों से बदलने की दिशा में काम कर रही है।

वार्डविजर्ड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री यतिन गुप्ते ने कहा, “बेलुआ इंटरनेशनल के साथ हमारी साझेदारी से हमें फिलीपीन्स में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला है। वार्डविजर्ड फिलीपीन्स बाज़ार के अनुरूप उपयुक्त इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी टीम विशेष रूप से विकसित किए गए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ई-ट्राईक को लेकर काफी उत्साहित है, जिसे अब सख्त जांच के लिए फिलीपीन्स भेजा जा चुका है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा उत्पाद पेश करना है जो उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। भारत न केवल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अग्रणी है बल्कि वैश्विक बाजारों में भी हरित और टिकाऊ परिवहन समाधानों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बेलुआ इंटरनेशनल के साथ यह साझेदारी, इस दिशा में हमारी प्रगति का संकेत है, जिसमें हम हरित परिवहन के लिए मजबूत सहयोग स्थापित कर रहे हैं।”

इस साझेदारी को औपचारिक रूप देने के लिए वार्डविजर्ड इनोवेशन्स और आरपी कनेक्ट द्वारा समर्थित फिलीपीन्स की प्रमुख फुल-सर्विस बिजनेस इंटीग्रेशन एवं ईपीसी फर्म के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से फिलीपीन्स की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में व्यापक बदलाव लाना है। इसके तहत वार्डविजर्ड, टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स के साथ विशेष रूप से तैयार किए गए फोर-व्हीलर्स की भी आपूर्ति करेगा, जो फिलीपीन्स में एक हरित और कनेक्टेड भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

वार्डविजर्ड इनोवेशन्स ने फिलीपीन्स को भेजा कस्टम इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, बेलुआ इंटरनेशनल के साथ 1.29 बिलियन डॉलर की साझेदारी को दी मजबूती | Khabar Digital | Khabar Digital