व्यापार•

वी ने उपभोक्ताओं के लिए और भी सुरक्षित लेनदेन को सुनिश्चित किया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

वी ने उपभोक्ताओं के लिए और भी सुरक्षित लेनदेन को सुनिश्चित किया

डीएसएस 4.0 सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला पहला भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर, जो भुगतान के लेनदेन में धोखाधड़ी को रोककर उपभोक्ताओं के डेटा को करेगा सुरक्षित

मुंबई : जाने -माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने आज अपने रीटेल स्टोर्स और पेमेंट चैनलों के लिए पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री- डेटा सिक्योरिटी स्टैण्डर्ड वर्ज़न 4.0 (पीसीआई डीएसएस 4.0) सर्टिफिकेशन हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। वी इस प्रतिष्ठित सर्टिफिकेशन को हासिल करने वाला भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है, जो विश्वस्तरीय सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों का अनुपालन करते हुए उपभोक्ताओं की भुगतान संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने की ब्राण्ड की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री सिक्योरिटी स्टैण्डर्ड्स काउन्सिल (पीसीआई एसएससी) द्वारा स्थापित पीसीआई डीएसएस 4.0 सबसे सख्त एवं अप-टू-डेट सिक्योरिटी प्रोटोकॉल है, जो क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड लेनदेन हैण्डल करने वाले संगठनों को डेटा उल्लंघन एवं धोखाधाड़ी से सुरक्षित रखता है।

भारत में पहले से बैंकिंग और फाइनैंशियल संस्थानों के लिए आरबीआई द्वारा पीसीआई डीएसएस 4.0 सर्टिफिकेशन को अनिवार्य किया गया है। वी इस सर्टिफिकेशन को हासिल करने वाला पहला टेलीकॉम प्लेयर है, ब्राण्ड की यह उपलब्धि टेलीकॉम सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइन्ट है। यह सर्टिफिकेशन न सिर्फ उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाएगा बल्कि उनके विश्वास और निष्ठा को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इस अवसर पर  जगबीर सिंह, सीटीओ, वी ने कहा, ‘‘वी में उपभोक्ताओं के डेटा की सुरक्षा न सिर्फ प्राथमिकता बल्कि प्रतिबद्धता भी है। पीसीआई डीएसएस 4.0 सर्टिफिकेशन सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा को सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। हमें खुशी है कि हम भारत में इस सर्टिफिकेट को हासिल करने वाले पहले टेलीकॉम ऑपेरटर हैं और हम आधुनिक सुरक्षा तकनीकों में निवेश द्वारा उद्योग जगत में सर्वोच्च मानक सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं। 

वी ने इस सर्टिफिकेशन को प्राप्त करने के लिए प्रख्यात सिक्योरिटी कन्सलटिंग फर्म विस्ता इन्फोसेक के साथ काम किया है। नरेन्द्र साहू, संस्थापक एवं निदेशक, विस्ता इन्फोसेक ने कहा, ‘‘पीसीआई डीएसएस 4.0 सर्टिफिकेट के लिए वी के साथ काम करना महत्वपूर्ण अनुभव रहा। उद्योग जगत में सबसे पहले इस उपलब्धि हासिल करने की उनकी प्रतिबद्धता, मजबूत प्रबन्धन, समर्पित टीम उपभोक्ताओं के लिए भुगतान को सुरक्षित बनाने के उनके फोकस को दर्शाती है।’

डेटा सुरक्षा के लिए वी की प्रतिबद्धता इस साल पहले मिले एक और सम्मान से स्पष्ट होती है, जब वी एसओसी2 टाईप 2 अटेस्टेशन पाने वाला भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया था। पीसीआई डीएसएस 4.0 सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के साथ, वी दूरसंचार उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूती से बनाए रखे हुए हैं और उपभोक्ताओं के डेटा को सुरक्षित रखते हुए उद्योग जगत में सुरक्षा के नए एवं सर्वश्रेष्ठ मानकों पर अपना फोकस बनाए हुए है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

वी ने उपभोक्ताओं के लिए और भी सुरक्षित लेनदेन को सुनिश्चित किया | Khabar Digital | Khabar Digital