व्यापार•

उज्जीवन एसएफबी ने लॉन्च किया ‘स्वीप स्मार्ट’, करंट अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा FD जैसा फायदा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

उज्जीवन एसएफबी ने लॉन्च किया ‘स्वीप स्मार्ट’, करंट अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा FD जैसा फायदा

भोपाल, खबर डिजिटल : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने अपने मैक्सिमा करंट अकाउंट कस्टमर्स के लिए उज्जीवन स्वीप स्मार्ट नामक एक नया ऑटो-स्वीप फीचर लॉन्च किया है। यह खास सुविधा कारोबारियों और प्रोफेशनल्स को उनके सरप्लस पैसों पर ज्यादा लाभ दिलाने के साथ-साथ रोज़ाना के लेन-देन के लिए पूरी लिक्विडिटी की सुविधा भी सुनिश्चित करेगी।

उज्जीवन स्वीप स्मार्ट के साथ, मैक्सिमा करंट अकाउंट में बचा हुआ सरप्लस बैलेंस अपने आप शॉर्ट-टर्म फिक्स्ड डिपॉज़िट में ट्रांसफर हो जाएगा। इससे कस्टमर्स को अपने सरप्लस फंड पर ब्याज का फायदा मिलेगा। यह स्वीप-आउट प्रोसेस हर सोमवार को शुरू होता है, जब खाते में ₹4 लाख से ज्यादा बैलेंस हो। ₹4 लाख से ऊपर का अकाउंट बैलेंस (₹10,000 के गुणक में) अपने आप 180 दिनों की एफडी में ट्रांसफर हो जाता है। साथ ही कस्टमर्स को यह सुविधा भी मिलेगी कि वे अपने बिज़नेस की ज़रूरत के अनुसार ₹4 लाख से शुरू होकर अपनी मनचाही लिमिट सेट कर सकें।
उज्जीवन स्वीप स्मार्ट की सबसे खास बात इसका इंटेलिजेंट स्वीप-इन मैकेनिज़्म है। अगर खाते में बैलेंस कम पड़ जाता है, तो उससे जुड़े डिपॉज़िट अपने आप ₹10,000 के गुणक में आंशिक रूप से टूट जाते हैं। यह प्रक्रिया लास्ट-इन, फर्स्ट-आउट आधार पर होती है और इस पर कोई पेनल्टी नहीं लगता। इस सुविधा के तहत बनाई गई एफडी पर 180 दिनों के लिए सालाना 6% ब्याज मिलता है। हालांकि, भविष्य में इस ब्याज दर में बदलाव हो सकता है। यह सुविधा भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों के अनुरूप है, जिनमें एफडी का ऑटो-रिन्यू नहीं होता, जिससे कस्टमर्स को अपने कैश फ्लो पर पूरा नियंत्रण मिलता है। इन डिपॉज़िट्स पर मानक नियम, जैसे कि टीडीएस भी लागू होंगे।

उज्जीवन एसएफबी के टीएएससी, टीपीपी और रिटेल लाइबिलिटीज़ हेड, हितेंद्र झा ने कहा, "उज्जीवन स्वीप स्मार्ट के जरिए हम अपने कस्टमर्स को उनके बेकार पड़े बैलेंस पर अधिक कमाई करने का मौका दे रहे हैं, साथ ही उनकी रकम पूरी तरह से उनके पहुंच में भी रहती है। यह लिक्विडिटी और रिटर्न का एक मज़बूत कॉम्बिनेशन है। यह सुविधा हमारे कस्टमर-सेंट्रिक इनोवेशन और स्मार्ट फंड मैनेजमेंट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसे खासतौर पर आज के तेज़ी से बदलते और डिजिटल रूप से संचालित कारोबारों के लिए तैयार किया गया है।"
उज्जीवन स्वीप स्मार्ट सुविधा अब नए पात्र मैक्सिमा करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए उपलब्ध है। कस्टमर्स, इस सेवा को अपने रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क करके या नज़दीकी उज्जीवन एसएफबी ब्रांच में जाकर सक्रिय कर सकते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार