व्यापार•

Today Gold Silver Prise: सोना 1 लाख पार, चांदी की भी चमक बढ़ी...

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Today Gold Silver Prise: सोना 1 लाख पार, चांदी की भी चमक बढ़ी...

खबर डिजिटल/ नेशनल डेस्क/ भारत में सोना और चांदी इन दिनों निवेशकों के लिए सुनहरा सौदा बन गए हैं। शुक्रवार को हाजिर और वायदा बाजार में इनकी कीमतों ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। MCX पर सोना ₹2200 उछलकर ₹1,04,090 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी ₹2100 चढ़कर ₹1,20,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतें नई ऊंचाई पर हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,469 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹1,22,961 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

रुपये की कमजोरी और वैश्विक कारक बने कारण

विशेषज्ञों का मानना है कि इस रिकॉर्ड तोड़ उछाल के पीछे कई वजहें हैं। वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग, रुपये में लगातार कमजोरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने की आशंका ने निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ा दिया है। राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक संकट ने भी इन दोनों धातुओं को सेफ-हेवन निवेश बना दिया है।

2025 में शानदार रिटर्न

यह साल निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद रहा है। चांदी ने निवेशकों को ₹34,000 प्रति किलोग्राम तक का लाभ दिया है, जबकि सोना भी ₹26,700 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। यानी जिन लोगों ने 2025 की शुरुआत में सोना और चांदी खरीदा था, उन्हें इस साल अब तक शानदार रिटर्न मिला है।

निवेश का सही समय?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात निवेशकों के लिए सोना और चांदी में निवेश का सुनहरा अवसर हो सकते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती और राजनीतिक अस्थिरता से इन धातुओं की मांग बढ़ रही है। यह ट्रेंड आने वाले समय में भी जारी रह सकता है।

भारत में सोना-चांदी की कीमतों में यह रिकॉर्ड उछाल इस बात का संकेत है कि निवेशक अभी भी इन धातुओं को सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं। अगर वैश्विक स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता बनी रहती है, तो निकट भविष्य में सोना और चांदी की कीमतें और ऊंचाई छू सकती हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार