व्यापार•

बदलती ऊर्जा परिदृश्य को नेविगेट करने में इंडिया एनर्जी वीक का दूसरा संस्करण भारत के नेतृत्व को प्रदर्शित करेगा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बदलती ऊर्जा परिदृश्य को नेविगेट करने में इंडिया एनर्जी वीक का दूसरा संस्करण भारत के नेतृत्व को प्रदर्शित करेगा

इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) के दूसरे संस्करण का आयोजन 6 से 9 फरवरी, 2024 तक गोवा में होगा। इसकी मेज़बानी भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम [एफआईपीआई] उद्योग द्वारा की जाएगी। इंडिया एनर्जी वीक एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य करता है, जो उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और उद्यमियों के बीच सार्थक चर्चा, ज्ञान के आदान-प्रदान और सहभागिता को बढ़ावा देने पर आधारित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य साझेदारी और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही ऐसे समाधानों का पता लगाना है, जो भारत के ऊर्जा क्षेत्र को एक सतत और जीवंत भविष्य की ओर अग्रसर करेंगे।

आईईडब्ल्यू 2024, आईईडब्ल्यू के पहले संस्करण से प्रेरित है, जिसकी शुरुआत फरवरी, 2023 में बेंगलुरु में हुई थी। आईईडब्ल्यू 23 का उद्घाटन माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा किया गया था। उनके द्वारा भारत के ऊर्जा क्षेत्र में उभरती अभूतपूर्व संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया था। भारत के ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ता और माँग के आगामी केंद्र के रूप में इसकी क्षमता को मंत्रियों, सीईओ और ऊर्जा कंपनियों ने भी स्वीकार किया। उन्होंने भारत द्वारा ऊर्जा परिवर्तन के लिए एक रोडमैप तैयार करने की भी सराहना की, ताकि घरेलू आबादी की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

जी20 प्रेसीडेंसी की वर्ष भर की चर्चाओं को प्रखर रखते हुए, भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2024 सीओपी28 की प्रतिज्ञाओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त समारोह में 100 से अधिक देशों के 35,000 से अधिक लोगों, 350 से अधिक एक्सहिबिटर्स, 400 से अधिक वक्ताओं और 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की परिकल्पना की गई है। यह भारतीय ऊर्जा सप्ताह प्रदर्शकों की एक विस्तृत श्रृंखला की मेजबानी करेगा। इसमें तेल क्षेत्र सेवाओं की प्रमुख कम्पनियाँ भी शामिल होंगी, जो कार्यक्रम के सुचारु रूप से संचालन के लिए एकत्रित होंगी।
 
आईईडब्ल्यू 2024 में भारत का जटिल ऊर्जा परिदृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें विविध ऊर्जा मिश्रण, नवीकरणीय ऊर्जा में तेजी से विकास, ऊर्जा की आसान पहुँच, शहरीकरण और आर्थिक विकास से संबंधित चुनौतियाँ शामिल हैं, जो जलवायु परिवर्तन को संबोधित करती हैं। देश का दृष्टिकोण इन चुनौतियों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करना और एक स्थायी ऊर्जा भविष्य में परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और साझेदारी के अवसरों को बढ़ावा देना है।

आईईडब्ल्यू 2024 के दौरान, मंत्री स्तरीय, नेतृत्व, तकनीकी सत्र और अन्य बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में वैश्विक दक्षिण के ऊर्जा परिवर्तन, भविष्य के अनुरूप तैयार किए गए ऊर्जा स्टैक के निर्माण, बेहतर ऊर्जा विकल्प और इसके स्थानीयकरण के लिए वैकल्पिक ईंधन के रोडमैप तैयार करने, ऊर्जा के औद्योगीकरण और विनिर्माण प्रक्रियाओं पर क्षेत्रीयकरण व वैश्वीकरण जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
 
इस समारोह का लक्ष्य वर्ष 2030 में नवीकरणीय ऊर्जा के जरिए 50% बिजली उत्पादन को अपनाना है। साथ ही, यह वर्ष 2070 तक अपने शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य के माध्यम से भारत के जलवायु परिवर्तन से निपटने और वर्ष 2030 तक कुल कार्बन उत्सर्जन को 1 बिलियन टन तक कम करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार