व्यापार•

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए रोडिक कंसल्टेंट्स ने बिहार सरकार के लिए विकसित किया साज़ ऐप

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए रोडिक कंसल्टेंट्स ने बिहार सरकार के लिए विकसित किया साज़ ऐप

नई दिल्ली: रोडिक कंसल्टेंट्स, जोकि एक प्रमुख इंजीनियरिंग और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी है, ने बिहार के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु साज़ ‘SAAJ’ (सेहत और आरोग्य की जानकारी) ऐप का विकास किया है। बिहार सरकार के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया यह ऐप, स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में रोडिक कंसल्टेंट्स की तकनीकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऐप का उद्देश्य राज्य के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के अनुभव को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना है।

साज़ ऐप का डिज़ाइन इस तरह किया गया है कि यह बिहार के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर सके। इसमें अस्पताल की सेवाओं की उपलब्धता का रीयल टाइम डेटा शामिल है, जो विशेषकर आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सेवाओं तक पहुँचने की राह में आने वाली दिक्कतों को कम करेगा।

रोडिक कंसल्टेंट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, श्री राज कुमार ने कहा, “हम बिहार सरकार के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना पर काम करने को लेकर उत्साहित हैं। साज़ `SAAJ’ ऐप स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान करने और बिहार के नागरिकों के जीवन में सुधार लाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

साज़ `SAAJ’ ऐप का लॉन्च बिहार सरकार की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने और राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह ऐप स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगा।

साज़ ‘SAAJ’ ऐप के प्रमुख फीचर्स:

  • अस्पताल लोकेटर: उपयोगकर्ताओं को उनके नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं की सूची दिखाता है, जिससे उन्हें निकटतम उपचार विकल्प खोजने में मदद मिलती है।
  • नेविगेशन सहायता: ऐप में इन-ऐप मैप्स की सुविधा है, जिससे उपयोगकर्ता चुने गए अस्पताल तक आसानी से पहुँच सकते हैं।
  • सर्च फ़िल्टर: उपयोगकर्ता अस्पताल के प्रकार, जिला, या ब्लॉक के आधार पर अपनी खोज को कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपने लिए उचित स्वास्थ्य सेवा मिल सके।
  • अस्पतालों की विस्तृत जानकारी: प्रत्येक अस्पताल के बारे में जानकारी, जैसे पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, दवा और बिस्तर की उपलब्धता, को ऐप में शामिल किया गया है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे।
  • रीयल टाइम दवा उपलब्धता: यह सुविधा नागरिकों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी देती है और उन अस्पतालों को दिखाती है जहाँ यह दवाएं उपलब्ध हैं।
  • लैब टेस्ट और रेडियोलॉजी सर्च: ऐप उन अस्पतालों को खोजने में मदद करता है जहाँ विशेष लैब टेस्ट और रेडियोलॉजी सेवाएँ उपलब्ध हैं।
  • आयुष्मान भारत से जुड़ाव: उपयोगकर्ता ऐप से सीधे अपना ABHA नंबर (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) जेनरेट कर सकते हैं और इस योजना के लाभों तक पहुँच सकते हैं।
  • हेल्पलाइन और एम्बुलेंस सेवा: ऐप के माध्यम से नागरिक आपातकालीन हेल्पलाइन या एम्बुलेंस सेवाओं से तुरंत जुड़ सकते हैं।

साज़ ऐप: बिहार के लिए एक सशक्त डिजिटल हेल्थ समाधान

रोडिक कंसल्टेंट्स का उद्देश्य साज़ ऐप के माध्यम से बिहार के नागरिकों को अपने स्वास्थ्य का प्रबंधन अधिक प्रभावी ढंग से करने में सक्षम बनाना है। इस ऐप के जरिए सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण को सशक्त और प्रबंधनीय बनाने के लिए एक सशक्त उपकरण प्राप्त होगा।

रोडिक कंसल्टेंट्स के इस कदम से बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण, गुणवत्ता सुधार और स्वास्थ्य सुविधाओं में पहुँच का विस्तार होगा, जोकि राज्य के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार