सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: पंजाब नैशनल बैंक द्वारा प्रतिवर्ष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से पूर्व वाले सप्ताह में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष, बैंक 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक "समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा" (Probity for Prosperity) विषय के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए बैंक भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इन्हीं गतिविधियों के क्रम में, पंजाब नैशनल बैंक के अंचल कार्यालय, दिल्ली द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) श्री अशोक चंद्र ने किया। इस अवसर पर बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री डी. सुरेन्द्रन, कार्यकारी निदेशक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सुमेश कुमार, अंचल प्रबंधक (दिल्ली) श्री राजेश भौमिक एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अमर पुलिस शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता की शपथ दिलाई।

तत्पश्चात प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अशोक चंद्र, कार्यकारी निदेशक श्री डी. सुरेन्द्रन, कार्यकारी निदेशक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से इस अवसर पर एक 'वॉकाथॉन' (Walkathon) का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का समापन अंचल कार्यालय, दिल्ली के अंचल प्रबंधक श्री राजेश भौमिक द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार