व्यापार•

एनएमडीसी का गवर्नेंस नाउ 11वें पीएसयू अवार्ड्स में शानदार प्रदर्शन

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एनएमडीसी का गवर्नेंस नाउ 11वें पीएसयू अवार्ड्स में शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद: भारत की प्रमुख लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने नई दिल्ली में आयोजित गवर्नेंस नाउ 11वें पीएसयू अवार्ड्स में पाँच प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर अपने उद्योग नेतृत्व को मजबूती प्रदान की है।

एनएमडीसी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पाँच श्रेणियों में उल्लेखनीय जीत हासिल की। पीएसयू लीडरशिप अवॉर्ड से श्री अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) को सम्मानित किया गया, जबकि सीएसआर श्रेणी में निदेशक (कार्मिक) श्रीमती प्रियदर्शिनी को और कम्यूनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड से श्री पी. जयप्रकाश, महाप्रबंधक (नैगम संचार) को नवाजा गया। इसके अलावा, कंपनी को सीएसआर: पर्यावरण एवं स्थिरता तथा परिचालन उत्कृष्टता में नवाचार के लिए भी अवॉर्ड प्राप्त हुए। ये पुरस्कार एनएमडीसी की नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और उद्योग में इसकी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करते हैं।

पुरस्कार समारोह में केंद्रीय कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे और पूर्व राज्य मंत्री (मानव संसाधन विकास एवं जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय) श्री सत्य पाल सिंह ने सम्मानित किया। एनएमडीसी की ओर से श्री पी. जयप्रकाश (महाप्रबंधक, नैगम संचार) और श्री श्रीनिवास राव (उप महाप्रबंधक, नैगम संचार) ने पुरस्कार ग्रहण किए।

एनएमडीसी के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) श्री अमिताभ मुखर्जी ने इस सफलता पर कहा, "एनएमडीसी नवाचार, स्थिरता और उत्तरदायित्वपूर्ण विकास के साथ खनन में नए मानक स्थापित कर रहा है। ये पुरस्कार हमारी नेतृत्व क्षमता और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। एक अग्रणी संगठन के रूप में, हम आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए समर्पित हैं।"

छह दशकों से अधिक समय से उद्योग का नेतृत्व कर रही एनएमडीसी ने परिचालन और कॉर्पोरेट प्रशासन में उच्च मानदंड स्थापित किए हैं। इसकी सीएसआर पहलों ने छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मजबूत स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नवीनतम प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए, एनएमडीसी उद्योग में परिवर्तन और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार