नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।

भोपाल: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (RIDF-XXXII) के अंतर्गत मध्य प्रदेश में दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। पहली परियोजना धार जिले की "कुक्षी माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना" है, जिसके लिए ₹1,500 करोड़ की ऋण सहायता स्वीकृत की गई है। यह परियोजना धार जिले की कुक्षी, मनावर, गंधवानी एवं दही तहसीलों के 247 गांवों में 75,000 हेक्टेयर कमांड क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा लगभग 1.40 लाख किसानों को लाभान्वित करेगी।
दूसरी परियोजना "चिंकी-बोरास बैराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना - भाग III" है, जिसके लिए ₹1,106.04 करोड़ की ऋण सहायता स्वीकृत की गई है। यह परियोजना नरसिंहपुर, रायसेन एवं नर्मदापुरम जिलों के 145 गांवों में 50,977 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी तथा लगभग 30,618 किसानों को लाभान्वित करेगी। परियोजना के अंतर्गत चिंकी जलविद्युत गृह (25 मेगावाट) का भी विकास किया जाएगा।
इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधीकरण, जल उपयोग दक्षता में सुधार तथा किसानों की जलवायु परिवर्तन, सूखे एवं वर्षा की अनिश्चितताओं के प्रति अनुकूलन क्षमता को सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
वर्ष 1995 में स्थापना के बाद से, नाबार्ड ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (RIDF), मध्य प्रदेश में ग्रामीण अवसंरचना विकास के वित्तपोषण का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। आज दिनांक तक नाबार्ड द्वारा राज्य में आरआईडीएफ के अंतर्गत कुल ₹47,749 करोड़ की ऋण सहायता स्वीकृत की जा चुकी है, जिसमें से ₹38,624 करोड़ का संवितरण किया जा चुका है। इन परियोजनाओं का विस्तार कृषि, सिंचाई, ग्रामीण संपर्कता, पेयजल, सामाजिक अवसंरचना तथा अन्य ग्रामीण विकास क्षेत्रों तक है।
यह जानकारी नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी सरस्वती ने दी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड आरआईडीएफ के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन करने, ग्रामीण भारत में समावेशी विकास और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार