व्यापार•

महिन्‍द्रा एंड महिन्‍द्रा का पेटेंट पोर्टफोलियो पिछले दस साल में 20 गुना बढ़ा

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

महिन्‍द्रा एंड महिन्‍द्रा का पेटेंट पोर्टफोलियो पिछले दस साल में 20 गुना बढ़ा
  • वित्त वर्ष 2016 में स्वीकृत 56 पेटेंट से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 1334 पेटेंट होना, यानी 20 गुना से अधिक की वृद्धि
  • आवेदनों के पेटेंट में बदलने की दर पिछले एक दशक में 8% से सुधरकर 65% से अधिक हो गई है
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा का बढ़ता पेटेंट पोर्टफोलियो नवाचार के प्रति कंपनी के फोकस को दर्शाता है

मुंबई : महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) में निरंतर निवेश और 'मेक इन इंडिया' पहल के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए घोषणा की है कि पिछले एक दशक में, कंपनी को मिलने वाले पेटेंट की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है। यह वित्त वर्ष 2016 में स्थापना के समय मिले 56 पेटेंट से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 1334 हो गई है।

मार्च 2026 तक एमएंडएम द्वारा दायर किए गए आवेदनों की कुल संख्या 2,728 है, जो नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति कंपनी के जुनून को दर्शाती है। प्रदान किए गए 1334 पेटेंट में से 60% ऑटोमोटिव करोबार से और 40% फार्म करोबार से संबंधित हैं। आवेदनों का पेटेंट में बदलने का अनुपात (कन्वर्जन रेशियो), जो वित्त वर्ष 2016 में 8% था, पिछले एक दशक में दायर आवेदनों के लिए सुधरकर 65% से अधिक हो गया है।

एमएंडएम के पेटेंट पोर्टफोलियो में यह वृद्धि कंपनी की बढ़ती आरएंडडी क्षमताओं को दर्शाती है। इस बढ़ते नवाचार ने कंपनी को अपनी सीमाओं को विस्तार देने और अपने ग्राहकों के लिए तकनीकी रूप से बेहतर अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाया है। इस पेटेंट पोर्टफोलियो में एमएंडएम की सहायक कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड द्वारा किए गए आवेदन भी शामिल हैं।

पेटेंट के अलावा, कंपनी ने नवाचार में उत्कृष्टता के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। पिछले एक साल में ही, एमएंडएम ने बेस्‍ट पेटेंट पोर्टफोलियो के लिए सीआईआई आईपी अवार्ड, टॉप 50 इनोवेटिव कंपनी 2025 होने के लिए सीआईआई इनोवेशन अवार्ड, उद्योग-अकादमिक साझेदारी के लिए सीआईआई नेशनल अवार्ड, क्वेस्टेल आईपी एक्सीलेंस अवार्ड और सीएमओ एशिया अवार्ड्स 2025 में सम्मान प्राप्त किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

महिन्‍द्रा एंड महिन्‍द्रा का पेटेंट पोर्टफोलियो पिछले दस साल में 20 गुना बढ़ा | Khabar Digital | Khabar Digital