व्यापार•

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) ने 2025 की चौथी तिमाही के दौरान राजस्व में 21% और EBITDA में 26% की बढ़ोतरी के साथ दमदार प्रदर्शन किया

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) ने 2025 की चौथी तिमाही के दौरान राजस्व में 21% और EBITDA में 26% की बढ़ोतरी के साथ दमदार प्रदर्शन किया

मुंबई : इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) लिमिटेड (IGI) पूरी दुनिया में स्वतंत्र रूप से ग्रेडिंग एवं प्रमाणन सेवाएं उपलब्ध कराने में सबसे आगे है, जिसने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया।

कंपनी ने अपने व्यवसाय के सभी प्रमुख क्षेत्रों, जैसे कि कुदरती डायमंड्स, लैब में बने डायमंड्स, आभूषण एवं रत्न के क्षेत्र में शानदार प्रगति को बरकरार रखते हुए, पिछले साल की तुलना में 2025 की चौथी तिमाही के दौरान राजस्व में 21% और EBITDA में 26% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस तिमाही में प्रमाणन से होने वाली आय में भी 23% की वृद्धि हुई है।

इस तिमाही के दौरान प्रमाणन से प्राप्त कुल राजस्व 3,049 मिलियन रुपये और EBITDA 1,913 मिलियन रुपये तक पहुंच गया। 2025 की चौथी तिमाही के दौरान PAT साल-दर-साल आधार पर 18% की बढ़ोतरी के साथ 1,346 मिलियन रुपये दर्ज किया गया।

दिसंबर 2024 में समाप्त हुए 12 महीनों की तुलना में, दिसंबर 2025 में समाप्त हुए 12 महीनों के दौरान संचालन से प्राप्त कुल राजस्व में 17% और EBITDA में 23% की बढ़ोतरी दर्ज की है। दिसंबर 2024 में समाप्त हुए 12 महीनों में EBITDA मार्जिन 56.9% था, जो दिसंबर 2025 में समाप्त हुए 12 महीनों के दौरान बढ़कर 59.9% हो गया। इसी तरह, समेकित PAT भी दिसंबर 2024 में समाप्त हुए 12 महीनों की तुलना में 24% की बढ़ोतरी के साथ, दिसंबर 2025 में समाप्त हुए 12 महीनों के दौरान 5,316 मिलियन रुपये तक पहुंच गया। गया। साथ ही, PAT मार्जिन भी 2024 में समाप्त हुए 12 महीनों के 40.6% से बढ़कर, दिसंबर 2025 में समाप्त हुए 12 महीनों के दौरान 43.3% हो गया।

वित्तीय प्रदर्शन के मुख्य अंश– IGI समेकित (मिलियन रुपये में):

तिमाही2024 की चौथी तिमाही2025 की चौथी तिमाहीसाल-दर-साल वृद्धि %
राजस्व2,6503,19721%
PBT1,5281,88223%
PAT1,1381,34618%
EBITDA1,5221,91326%
YTD2024 में समाप्त 12 महीने2025 में समाप्त 12 महीनेसाल-दर-साल वृद्धि %
राजस्व10,53212,29117%
PBT5,8537,30225%
PAT4,2735,31624%
EBITDA5,9977,36723%

इस मौके पर IGI के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री तेहमास्प प्रिंटर ने कहा,

“2025 की चौथी तिमाही और समाप्त हुए 12 महीनों के दौरान कंपनी ने अपनी कई रणनीतिक योजनाओं पर लगातार काम करते हुए, कारोबार के संचालन में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। हमने नेचुरल डायमंड सर्टिफिकेशन बिज़नेस में भी अपनी पैठ और बाजार में हिस्सेदारी को बढ़ाया है। लैब में बने हीरों के हमारे सर्टिफिकेशन बिज़नेस में काफी तेजी आई है, क्योंकि भारत के साथ-साथ दुनिया के बाजारों में LGD से बने गहनों की मांग बढ़ी है और पिछली चार तिमाहियों से इनकी थोक कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं। सभी क्षेत्रों में अपनी दमदार उपस्थिति के साथ, IGI आने वाले साल में ग्राहकों को बेमिसाल अनुभव प्रदान करके और भी ज्यादा तरक्की करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

इंडस्ट्री के मौजूदा ट्रेंड और आगे की संभावनाओं पर विचार

ग्राहकों की पसंद में हो रहे बदलाव, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुई प्रगति और सर्टिफिकेशन की बढ़ती मांग की वजह से पूरी दुनिया में हीरे एवं आभूषणों के बाजार में भी बदलाव हो रहा है। भारत में खर्च करने योग्य अतिरिक्त आय में बढ़ोतरी, बढ़ता मध्यम वर्ग और लग्जरी निवेश के रूप में हीरों के प्रति बढ़ता आकर्षण भी इस बाजार को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

लैब में बने हीरों (LGDs) के बढ़ते इस्तेमाल का असर दुनिया भर के बाजारों पर हुआ है, क्योंकि किफायती और सस्टेनेबल होने की वजह से इन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। LGDs की मात्रा लगातार बढ़ रही है, क्योंकि ज़्यादातर बड़े LGD निर्माता अब अपनी क्षमता को बढ़ा रहे हैं, साथ ही इनकी थोक कीमतें भी स्थिर हो रही हैं। इन दिनों प्रामाणिकता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र प्रमाणन तेजी से आवश्यक होता जा रहा है, और अपनी लीडरशिप की वजह से IGI बाजार के इन बदलते माहौल के बीच सबसे आगे है। इसके अलावा, प्रमाणित हीरों, रत्नों और आभूषणों की मांग अब पारंपरिक बाजारों से आगे निकलकर नए क्षेत्रों में फैल रही है, जिससे इस उद्योग में पारदर्शिता और भरोसे की ज़रूरत बढ़ रही है। IGI लैब्स, इन-फैक्ट्री लैब्स और मोबाइल लैब्स जैसी IGI की अलग-अलग सेवाएं ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत बनाती हैं और इस बदलते बाज़ार में कंपनी को दूसरों से आगे रखती हैं। इनोवेशन को अपनाना जारी रखते हुए और दुनिया भर में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए, IGI उभरते अवसरों का लाभ उठाने और आभूषण उद्योग के लिए पसंदीदा प्रमाणन भागीदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) ने 2025 की चौथी तिमाही के दौरान राजस्व में 21% और EBITDA में 26% की बढ़ोतरी के साथ दमदार प्रदर्शन किया | Khabar Digital | Khabar Digital