व्यापार•

आईजीआई ने 'मोमेंट्स कैंपेन' की शुरुआत की, डायमंड्स की प्रामाणिकता पर दिया जोर

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

आईजीआई ने 'मोमेंट्स कैंपेन' की शुरुआत की, डायमंड्स की प्रामाणिकता पर दिया जोर

~ "मोमेंट्स" कैंपेन के ज़रिए डायमंड्स की अनमोल भावनात्मक अहमियत और आईजीआई सर्टिफिकेशन की विश्वसनीयता को दर्शाया गया ~

मुंबई : इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आईजीआई), जो वैश्विक स्तर पर डायमंड सर्टिफिकेशन में अग्रणी है, ने 'मोमेंट्स कैंपेन' की शुरुआत की घोषणा की। इस अनोखी पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आईजीआई सर्टिफिकेशन की महत्ता से अवगत कराना है, ताकि वे अधिक मूल्यवान हीरों की खरीदारी करते समय उनकी प्रामाणिकता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रहें।

हीरे केवल गहने नहीं, बल्कि जज़्बातों और यादों के प्रतीक होते हैं। यह कैंपेन दर्शाता है कि कैसे डायमंड्स जिंदगी के सबसे खास पलों को और भी यादगार बना देते हैं। साथ ही, यह आईजीआई प्रमाणन की विश्वसनीयता को उजागर करता है।

रिश्तों और उपलब्धियों को संजोता है 'मोमेंट्स कैंपेन'

यह कैंपेन रिश्तों और भावनाओं का खूबसूरत ताना-बाना बुनता है, जहाँ डायमंड्स अनमोल लम्हों को संजोने वाले धागे की तरह प्रस्तुत किए गए हैं:

  • शादी का वादा: दूल्हे द्वारा दी गई डायमंड रिंग, जीवनभर के वादे का प्रतीक है – "आपका वादा आईजीआई प्रमाणित है।"
  • सफलता की पहचान: कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़ी महिला के डायमंड नेकलेस को उसकी मेहनत की उपलब्धि के रूप में दर्शाया गया – "आपके अरमान, आईजीआई प्रमाणित हैं।"
  • पारिवारिक विरासत: एक बेटा अपने पिता को डायमंड ब्रेसलेट उपहार में देकर प्यार और सम्मान व्यक्त करता है – "आपकी विरासत, आईजीआई प्रमाणित है।"

आईजीआई के नेतृत्व की प्रतिक्रिया

इस कैंपेन के स्टोरीबोर्ड पर प्रकाश डालते हुए, आईजीआई के एमडी एवं सीईओ, श्री टेमास्प प्रिंटर ने कहा, "आईजीआई में हम हीरों को सिर्फ एक रत्न नहीं, बल्कि जीवन के सबसे यादगार पलों का हिस्सा मानते हैं। 'मोमेंट्स कैंपेन' के ज़रिए हम इन लम्हों की अहमियत को रेखांकित कर रहे हैं और ग्राहकों को यह विश्वास दिला रहे हैं कि आईजीआई सर्टिफिकेशन उनके अनमोल हीरों की प्रमाणिकता की गारंटी देता है।"

ग्राहकों के लिए प्रामाणिकता और विश्वास का संदेश

यह कैंपेन उन सभी ग्राहकों के लिए है जो डायमंड खरीदने की योजना बना रहे हैं या पहले ही खरीद चुके हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को आईजीआई सर्टिफिकेशन की आवश्यकता से परिचित कराना है ताकि उनके खास पलों की प्रमाणिकता सुनिश्चित हो सके।

ओगिल्वी के सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर, श्री अनुज कालरा ने इस कैंपेन के बारे में कहा, "अक्सर डायमंड कैंपेन की चमक फीकी नज़र आती है। इसलिए हमने इस कैंपेन को खास और बेमिसाल बनाने का प्रयास किया, ताकि डायमंड सर्टिफिकेशन केवल एक मुहर न होकर, एक आकर्षक कहानी बन जाए, जो खुद हीरे की तरह शानदार हो।"

डिजिटल माध्यमों पर जोर

इस डिजिटल कैंपेन को यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया जाएगा। साथ ही, इस कैंपेन की फिल्में आईजीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.igi.org/ पर भी उपलब्ध होंगी।

आईजीआई इस 'मोमेंट्स कैंपेन' के माध्यम से न केवल डायमंड इंडस्ट्री में लोगों के भरोसे को और मजबूत कर रहा है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि हर सर्टिफाइड डायमंड, गुणवत्ता और प्रमाणिकता की कसौटी पर खरा उतरे और जीवनभर अनमोल बना रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार