Gold Silver Rate Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोना-चांदी के दाम में लगातार घट-बढ़ का दौर जारी है। मंगलवार 17 फरवरी को गिरावट के चलते मुनाफावसूली देखी गई। मंगलवार को सोने की कीमत 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1 लाख 52 हजार 532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। MCX में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2 हजार 228 रुपये यानी 1.44% की गिरावट के साथ 1 लाख 52 हजार 532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
चांदी के दाम में उतार चढ़ाव
मंगलवार को चांदी की कीमत 2 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट के साथ 2 लाख 33 हजार रुपये प्रति किग्रा रह गई थी। MCX में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6 हजार 330 रुपये यानी 2.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2 लाख 33 हजार 561 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
आज का सोना-चांदी का लेटेस्ट दाम
आज सुबह बाजार खुलने पर सोने का 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 55 हजार 955 रुपये दिखाई दी, जोकि पिछले दिन से हिसाब से करीब 3 हजार रुपये बढ़ोतरी की तरफ इशारा कर रही है। वहीं चांदी का दाम 2 लाख 33 हजार रुपये प्रति किग्रा दर्ज किया गया, जोकि पिछले दिन के मुकाबले मामूली गिरावट को दर्शाता है।







