Gold Silver Prices Updates: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोना-चांदी के दाम में आज एक बार फिर उतार चढ़ाव देखने को मिला है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना-चांदी के दामों में तेजी का रुख दिखाई दिया। 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह 517 यानी 0.33% की बढ़त के साथ 1 लाख 55 हजार 336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसी तरह से चांदी की कीमतों में भी आज चमक बढ़ती नजर आई, 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी 3 लाख 215 रुपये यानी 1.33% 2 लाख 44 हजार 608 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
निवेशकों में दिख रही हैरानी
सोना-चांदी के दामों की चाल को देखकर निवेशकों में हैरानी दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ शादी-ब्याह के सीजन के मौके पर सोना-चांदी के गहने बनवाने के लिए सर्राफा बाजार जा रहे लोग सोच रहे हैं कि कल इनका दाम क्या होगा, जबकि 20 फरवरी शुक्रवार को कारोबार का आखिरी दिन है, ऐसे में निवेशक एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर ही बाजार का रुख कर रहे हैं।
Gold Silver Price Today: चांदी के दामों पर आदिवासी वर्ग की नजर
फाल्गुन के मास में आदिवासी समाज के पर्व शुरु हो जाते हैं, इस दौरान चांदी की खरीदी की तरफ इस वर्ग का ज्यादा रुझान होता है, लेकिन चांदी की बात करें तो आज सुबह से ही हलचल तेज है। मार्च एक्सपायरी वाली चांदी सुबह तक 2 लाख 310 यानी 0.96% बढ़कर 2 लाख 43 हजार 703 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है। ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल और घरेलू मांग के चलते आज दिन भर कीमतों में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जिसका असर आदिवासी इलाकों में चांदी की खरीदी पर साफ पड़ता नजर आएगा।







