व्यापार•

गोदरेज लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट 2026 में लेखन की उत्कृष्ट कला का जश्न

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

गोदरेज लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट 2026 में लेखन की उत्कृष्ट कला का जश्न

·                23 से 25 अक्टूबर तक एनसीपीए में साहित्य, विचार और संवाद का महाकुंभ

मुंबई: 16 सफल संस्करणों के साथ मुंबई का अपना साहित्य महोत्सव शहर की सांस्कृतिक जीवंतता का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हर साल साहित्य प्रेमियों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। आज यह महोत्सव लेखकों, विचारकों, कलाकारों और विभिन्न आयु, रुचि एवं पृष्ठभूमि वाले पाठकों-दर्शकों के बीच सार्थक संवाद का सशक्त मंच बन गया है। इस बार वर्ष 2026 का संस्करण 23 से 25 अक्टूबर तक समुद्र किनारे अपने स्थायी ठिकाने नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में आयोजित होगा।

अपने 17वें संस्करण में प्रवेश कर रहा यह महोत्सव इस वर्ष एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत करेगा। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप महोत्सव के टाइटल पार्टनर के रूप में इससे जुड़ गया है।

एक सदी से भी अधिक समय से गोदरेज कला और उद्योग, कविता और प्रगति के संगम पर अडिग रहा है, जो 'जीनियस ऑफ &' ('The Genius of &') की भावना को साकार करता है। इस वर्ष, समूह का नया नैरेटिव 'क्राफ्टिंग टुमॉरो' (Crafting Tomorrow) उत्सव के मूल स्वभाव से सहज रूप से मेल खाता है, इसके साथ गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप देश के सबसे प्रगतिशील साहित्यिक आयोजनों में से एक के साथ बहुवर्षीय यात्रा की शुरुआत कर रहा है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चीफ कम्युनिकेशंस ऑफिसर सुजीत पाटिल ने कहा, “गोदरेज लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट का उद्देश्य साहित्य और सार्थक संवाद के प्रति मुंबई के प्रेम का उत्सव मनाना है। एक सदी से भी अधिक समय से, गोदरेज कवियों और इंजीनियरों दोनों का घर रहा है; ऐसे लोगों का जो सपने देखते हैं और ऐसे लोगों का जो निर्माण करते हैं। यह दोहरापन हमारे उद्देश्य के मूल में समाया है: '1897 से कल का निर्माण' (Crafting tomorrow since 1897), और यही कारण है कि यह जुड़ाव किसी साझेदारी से कम और घर वापसी जैसा अधिक लगता है। हम इस महोत्सव को आकार देने में सहयोग करके बेहद प्रसन्न हैं।”

साहित्य के साथ विचारों के महोत्सव के रूप में अपनी पहचान को आगे बढ़ाते हुए गोदरेज लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट 2026 में साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता, अर्थशास्त्र, चिकित्सा, इतिहास, कला, खेल, तकनीक, पर्यावरण, पहचान और डिजिटल जगत समेत विभिन्न क्षेत्रों की आवाजों और विचारों को मंच मिलेगा।

इस वर्ष के कार्यक्रम में अदिति मित्तल, अनुराग माइनस वर्मा, अयाज मेमन, बोरिया मजूमदार, सायरिएक एबी फिलिप्स, फाये डिसूजा, गगन गिल, गुलजार, इरविन एलन सीली, जसप्रीत बिंद्रा, जावेद अख्तर, जेरी पिंटो, जूही बब्बर, कौशिक बसु, मजदा तुरेल, नमन आहूजा, पवन के. वर्मा, रामचंद्र गुहा, रत्ना पाठक शाह, रिया चोपड़ा, शांता गोखले, शशि थरूर, शेफाली शाह और सोनाली कुलकर्णी सहित विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में गोदरेज लिटरेचर लाइव! साहित्यिक पुरस्कार शामिल हैं। इनमें लाइफटाइम अचीवमेंट, पोएट लॉरिएट तथा फिक्शन, नॉन-फिक्शन और बिजनेस पुस्तकों के पुरस्कार शामिल होंगे। इसके अलावा द ग्रेट डिबेट, बुक इन फोकस, अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां, कार्यशालाएं, पुस्तक विमोचन और लोकप्रिय बुक स्वैप भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस वर्ष गोदरेज डीईआई लैब के साथ मिलकर महोत्सव समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। इसके तहत LGBTQIA+ समुदाय और अल्पसंख्यक समूहों की आवाजों को प्रमुखता से मंच दिया जाएगा।

युवा पाठकों के लिए लिटरेचर लाइव! लिटिल फेस्टिवल, एचटी पारेख फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सत्र होंगे।

महोत्सव की सह-निदेशक एमी फर्नांडिस ने कहा, “हमें अपने 17वें संस्करण को प्रस्तुत करने पर गर्व है। यह महोत्सव तेजी से बदलते समाज के लिए प्रासंगिक आवाजों और विचारों को सामने लाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। इस वर्ष का विशिष्ट कार्यक्रम विभिन्न पीढ़ियों और क्षेत्रों की विविध प्रतिभाओं को एक मंच पर ला रहा है।”

महोत्सव के सह-निदेशक क्वासर ठाकोर पदमसी ने कहा, “16 संस्करणों के दौरान मैंने बदलते समय के बीच शब्दों की ताकत का प्रभाव देखा है और इस वर्ष का कार्यक्रम भी उसी का प्रतिबिंब है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के रूप में हमें ऐसा सहयोगी मिला है, जो ऐसे भविष्य की कल्पना करता है, जहां साहित्य रोशनी, सीख, उत्थान और सुकून का माध्यम बने।”

महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा: www.litlive.in

महोत्सव से जुड़ने के लिए:

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

गोदरेज लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट 2026 में लेखन की उत्कृष्ट कला का जश्न | Khabar Digital | Khabar Digital