व्यापार•

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप को मिला हरियाणा के सबसे बड़े ओपन एक्सेस सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर~ 98 MWp का यह प्रोजेक्ट, क्षमता के मामले में इस बिजनेस का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर ~

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप को मिला हरियाणा के सबसे बड़े ओपन एक्सेस सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर~ 98 MWp का यह प्रोजेक्ट, क्षमता के मामले में इस बिजनेस का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर ~

मुंबई: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एनर्जी सॉल्यूशंस बिज़नेस को हरियाणा के सिरसा में 98 MWp (70 MW AC) का ओपन-एक्सेस सोलर पावर प्लांट विकसित करने का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह क्षमता के हिसाब से अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है और हरियाणा का सबसे बड़ा ओपन-एक्सेस सोलर प्रोजेक्ट भी है। यह भारत में स्वच्छ ऊर्जा से संबन्धित ढांचे को मजबूत करने और देश निर्माण में योगदान देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पिछले 100 से अधिक वर्षों से उसकी पहचान रही है।

प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए गोदरेज एंटरप्राइजेज के एनर्जी सॉल्यूशंस बिजनेस के  एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हैड राघवेंद्र मिर्जी ने कहा, “यह प्रोजेक्ट हमारे लिए गर्व का विषय है और भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में हमारे योगदान को और मजबूत करता है। पिछले 100 से अधिक वर्षों से गोदरेज इंजीनियरिंग और टिकाऊ नवाचार के जरिए देश की प्रगति में योगदान देता आ रहा है। हरियाणा का सबसे बड़ा ओपन-एक्सेस सोलर प्रोजेक्ट विकसित करके हम इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और उद्योगों को स्वच्छ व भरोसेमंद ऊर्जा की ओर बढ़ने में मदद कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट स्थानीय स्तर पर रोजगार भी पैदा करेगा और क्षेत्रीय ढांचे को मजबूत करेगा।”

यह ऑर्डर हेक्सा क्लाइमेट सॉल्यूशंस द्वारा दिया गया है। इस समझौते के तहत, गोदरेज का एनर्जी सॉल्यूशंस बिज़नेस इस प्रोजेक्ट को टर्नकी आधार पर पूरा करेगा। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद, यह 98 MWp सोलर प्लांट हर साल लगभग 1,470 लाख यूनिट (kWh) स्वच्छ बिजली उत्पन्न करेगा। सोलर ऊर्जा की हर यूनिट से लगभग 0.52 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड कम होती है, जिससे कुल मिलाकर हर साल 75,000 टन से ज्यादा CO₂ उत्सर्जन कम होगा, जो लगभग 35 लाख पेड़ लगाने के बराबर है।

इस प्रोजेक्ट में आधुनिक बाइफेशियल TopCon मॉड्यूल, स्ट्रिंग इनवर्टर और स्मार्ट मॉनिटरिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा, ताकि बिजली उत्पादन की दक्षता बढ़ाई जा सके। साथ ही, गोदरेज अपने टिकाऊ विकास और देश निर्माण के दृष्टिकोण के तहत स्थानीय भागीदारों के साथ काम करेगा, समुदायों को जोड़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा करेगा, जबकि पर्यावरण मानकों का पूरी तरह पालन करेगा।

इस ऑर्डर के साथ, गोदरेज एंटरप्राइजेज का एनर्जी सॉल्यूशंस बिज़नेस नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ रहे उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करता है। कंपनी पहले ही भारत में 98 MWp के सोलर प्रोजेक्ट्स को पूरा कर चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार