व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मुंबई में किया शाखाओं के ग्राहकों बातचीत के अनुभव को बाधारहित बनाने हेतु एआई-संचालित बहुभाषी प्लेटफॉर्म  'बॉब संवाद' का शुभारंभ

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मुंबई में किया शाखाओं के ग्राहकों बातचीत के अनुभव को बाधारहित बनाने हेतु एआई-संचालित बहुभाषी प्लेटफॉर्म  'बॉब संवाद' का शुभारंभ

इन-हाउस एआई प्लेटफॉर्म 22 भाषाओं में लो-लेटेंसी के साथ रीयल-टाइम में दो लोगों के बीच सटीक और स्वाभाविक बातचीत को संभव बनाते हुए भारत की भाषाई विविधता को स्वीकार्यता प्रदान करता है।

वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव ने 'बॉब संवाद' को समावेशी बैंकिंग की दिशा में तकनीक के माध्यम से ग्राहक सेवा को सुदृढ़ करने वाली एक नई पहल बताया ।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने 'बॉब संवाद' (bob SAMVAD) का लोकार्पण किया, जिसका औपचारिक शुभारंभ 28 मार्च, 2026 को मुंबई में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री एम. नागराजू द्वारा किया गया।

यह प्लेटफॉर्म बैंकिंग उद्योग जगत का पहला एआई-संचालित बहुभाषी बातचीत प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य शाखाओं में ग्राहक के साथ बातचीत के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करना है। भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए तैयार किया गया यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों और शाखा कर्मचारियों को एक-दूसरे से उनकी पसंदीदा भाषा में सहज रूप से बातचीत करने में सक्षम बनाएगा।

वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री एम. नागराजू ने 'बॉब संवाद' के शुभारंभ पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा को बधाई दी। उन्होंने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की बैंकिंग क्षेत्र में भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तकनीक के नोवोन्मेषी उपयोग के लिए सराहना की।

श्री नागराजू ने कहा कि 'बॉब संवाद' अधिक समावेशी और सुलभ सेवा को बढ़ावा देगा और शाखाओं में बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल ने बैंकिंग क्षेत्र के लिए एक नया मानक स्थापित किया है।”

श्री नागराजू ने 'बॉब फॉरेस्ट' का भी दौरा किया, जो 'बॉब अर्थ', ग्रीन डिपॉजिट और ग्रीन बांड्स के बाद बैंक की एक और हरित पहल है। यह संवहनीयता और समग्र ईएसजी लक्ष्यों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 'बॉब फॉरेस्ट' मुंबई में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बीकेसी कार्यालय में निर्मित 6,000 वर्ग फुट का एक हरित उद्यान (ओएसिस) है जो जैव विविधता और स्वच्छ हवा को बढ़ावा देता है।

शुभारंभ के अवसर पर बात करते हुए, डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “बॉब संवाद के माध्यम से, बैंक ऑफ़ बड़ौदा एआई का उपयोग कर अपनी शाखाओं को अधिक समावेशी और ग्राहक-अनुकूल बना रहा है ताकि विभिन्न भाषाओं में रीयल-टाइम में सहज बातचीत संभव हो सके। यह पहल तकनीक को ग्राहक-केंद्रित डिज़ाइन के साथ जोड़कर परिचालन उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।”

पूरी तरह से इन-हाउस तैयार, बॉब संवाद एआई-संचालित स्पीच एवं भाषा संबंधी तकनीक का उपयोग करता है। यह 22 भारतीय भाषाओं में लो-लेटेंसी के साथ रीयल-टाइम में दो लोगों के बीच सटीक और स्वाभाविक बातचीत को संभव बनाते हुए भारत की भाषाई विविधता को स्वीकार्यता प्रदान करता है।

यह ऐप्लिकेशन सेवा काउंटर पर ग्राहकों और शाखा कर्मचारियों के बीच बाधारहित बातचीत में मदद करता है, भले ही वे अलग-अलग भाषाएं बोलते हों। ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में बोल सकते हैं या अपने प्रश्न लिखकर दर्ज कर सकते हैं, जिनका तुरंत अनुवाद स्टाफ द्वारा चयनित भाषा में और स्टाफ द्वारा दिए गए जवाब का ग्राहक की भाषा में हो जाता है जिससे रीयल-टाइम में उपयुक्त बातचीत संभव होती है तथा सटीक समझ के साथ बेहतर सेवा प्रदान की जा सकती है। बातचीत स्क्रीन पर लिखे गए शब्दों के रूप में भी दिखाई देती है; साथ ही जो ग्राहक पढ़ने की अपेक्षा सुनना पसंद करते हैं, उनके लिए एक वैकल्पिक वॉयस मोड भी उपलब्ध है, जो लिखे हुए शब्दों को आवाज़ में परिवर्तित करता है—जिससे यह सभी के उपयोग के लिए पूर्णतः सुलभ बन जाता है।

पहले चरण में, 'बॉब संवाद' को तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की 250 शाखाओं में लागू किया जाएगा। इसके बाद बैंक के पूरे शाखा नेटवर्क में बड़े पैमाने पर इसे चरणबद्ध रूप से व्यापक स्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मुंबई में किया शाखाओं के ग्राहकों बातचीत के अनुभव को बाधारहित बनाने हेतु एआई-संचालित बहुभाषी प्लेटफॉर्म  'बॉब संवाद' का शुभारंभ | Khabar Digital | Khabar Digital