व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की 'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' बचत खाते की शुरुआत; स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े फ़ायदों के साथ मिलेगी निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं की सौगात

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की 'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' बचत खाते की शुरुआत; स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े फ़ायदों के साथ मिलेगी निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं की सौगात

मुंबई : भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य लाभ और निःशुल्क  डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं की पेशकश करने वाले एक प्रीमियम बचत बैंक खाते 'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' के शुभारंभ की घोषणा की। यह खाता 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य उनके समग्र स्वास्थ्य एवं वित्तीय समृद्धि में वृद्धि करना है।  

यह खाता दवाओं तथा बीमारियों की पहचान करने वाली सेवाओं पर छूट के साथ परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, ग्राहक हर महीने दो निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं जिससे आवश्यक बैंकिंग सेवाएं सीधे उनके घर तक पहुंचेंगी। इसके अतिरिक्त, इस ऑफ़र में रिवर्स मॉर्गेज ऋण के प्रोसेसिंग प्रभार में 50% की छूट, लॉकर के किराए में रियायत और 'बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड' भी शामिल है जो जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न प्रकार की विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा,"बैंक ऑफ़ बड़ौदा को विशेष रूप से तैयार की गई पेशकशों के माध्यम से अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों सेवाएं प्रदान करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। 'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' के साथ, हमने स्वास्थ्य से जुड़े फ़ायदे, डोरस्टेप बैंकिंग सुविधाएं तथा  बैंकिंग एवं जीवनशैली से संबंधित कई लाभ एक साथ प्रदान करने वाली एक प्रीमियम पेशकश की है। यह पहल हमारे वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए उपयोगी तथा विभिन्न प्रकार की सेवाओं की पेशकश करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' बचत खाते की प्रमुख विशेषताएं:

स्वास्थ्य एवं वेलनेस से जुड़े लाभ (Practo के माध्यम से):

  • परिवार के अधिकतम 6 सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श
  • दवाओं की ऑनलाइन खरीदारी पर 15% तक की छूट उपलब्ध  
  • पैथोलॉजिकल टेस्ट पर 20% तक की छूट

डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा:
प्रति माह दो निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं

जीवन शैली से जुड़ी सुविधाएं:
बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड निःशुल्क जारी किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य जांच, अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज का एक्सेस, जिम सदस्यता, स्पा/सैलून, गोल्फ, ओटीटी सदस्यता आदि जैसे लाभ शामिल हैं।

बैंकिंग लाभ:

  • रिवर्स मॉर्गेज ऋण के प्रोसेसिंग प्रभार में 50% की छूट
  • लॉकर प्रभार में ₹500 तक 20% की रियायत  
  • निःशुल्क NEFT और RTGS लेन-देन और IMPS लेन-देन प्रभार में 50% की छूट

प्रीमियम खाता पेशकश:
₹1 लाख मासिक औसत शेष रखने वाले वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार खाता।   

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की 'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' बचत खाते की शुरुआत; स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े फ़ायदों के साथ मिलेगी निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं की सौगात | Khabar Digital | Khabar Digital