व्यापार•

एक्सिस बैंक के बरगंडी प्राइवेट ने 15 नए शहरों में बढ़ाई अपनी उपस्थिति

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

एक्सिस बैंक के बरगंडी प्राइवेट ने 15 नए शहरों में बढ़ाई अपनी उपस्थिति

• बैंक रणनीतिक रूप से अपनी संपत्ति प्रबंधन सेवाओं का 15 नए शहरों में विस्तार कर रहा है, अब इसकी उपस्थिति देश के 42 शहरों में होगी

• प्रमुख रूप से टियर-2 शहरों के उभरते बाज़ारों पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां बचत और निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि दिख रही है

मुंबई : एक्सिस बैंक के निजी बैंकिंग व्यवसाय, बरगंडी प्राइवेट ने 15 नए शहरों में अपनी संपत्ति प्रबंधन सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है, जिससे अब यह सेवा देश भर के 42 शहरों में उपलब्ध होगी। बरगंडी प्राइवेट, इस रणनीतिक कदम के साथ अब भारत के तेजी से विकसित हो रहे टियर-2 बाजारों के ग्राहकों की अनूठी जरूरतों के अनुरूप अपनी खास संपत्ति प्रबंधन सेवाएं प्रदान करेगा।

बैंक ने जिन नए शहरों में इन सेवाओं को पेश किया किया है उनमें भुवनेश्वर, पटना, रायपुर, आगरा, गाजियाबाद, जोधपुर, उदयपुर, जालंधर, मेरठ, बेलगाम, कोझीकोड, तिरुवनंतपुरम, औरंगाबाद, नागपुर और गांधीधाम शामिल हैं। इन बाजारों में निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई, जिसमें बचत और सावधि जमा ने 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया। बरगंडी प्राइवेट का लक्ष्य है, अपनी विशेषज्ञता, प्रौद्योगिकी और डेटा एनालिटिक्स का लाभ उठाकर ऐसे व्यक्तिगत समाधान प्रदान करना जो इन उभरते हुए भौगोलिक क्षेत्रों में समृद्ध ग्राहकों की नई अपेक्षाओं को पूरा करें।

एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव- एफ्लुएंट बैंकिंग, एनआरआई, कार्ड/भुगतान और खुदरा ऋण, अर्जुन चौधरी ने इस व्यवसाय के विस्तार पर अपनी टिप्पणी में कहा, "एक्सिस बैंक में, हम ग्राहकों के बढ़ते और निवेश के प्रति जागरूक समूह को विश्व स्तरीय धन प्रबंधन समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जानते हैं कि टियर-2 शहरों में जबरदस्त वृद्धि की संभावना है और इन उभरते बाजारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हैं। इन बाजारों और उनकी वित्तीय, सांस्कृतिक और सामाजिक बारीकियों की हमारी गहरी समझ, हमें ऐसी विशिष्ट धन सृजन और संरक्षण रणनीतियां तैयार करने में मदद करती है जो हमारे ग्राहकों को उनके लक्ष्यों और वित्तीय आकांक्षाओं को प्राप्त करने में सशक्त मदद करती हैं।"

बरगंडी प्राइवेट का एयूएम लगभग 2.07 ट्रिलियन रुपये है, जो पिछले साल की तुलना में 33% अधिक है, और फिलहाल यह व्यवसाय 27 शहरों में 13,000 से अधिक परिवारों के लिए संपत्ति का प्रबंधन करता है। एक्सिस समूह के भीतर वन एक्सिस इकोसिस्टम द्वारा परिचालित, बरगंडी प्राइवेट अपने समृद्ध ग्राहकों को बैंकिंग, ऋण, कार्ड, निवेश, बीमा, ब्रोकिंग, ट्रस्टी सेवाएं, निवेश बैंकिंग और एनबीएफसी समाधान सहित विभिन्न किस्म के उत्पाद और सेवाएं प्रदान करता है। धन प्रबंधकों के अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से, बरगंडी प्राइवेट अपने ग्राहकों के साथ मिलकर काम करता है, उनके वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता को समझते हुए समग्र और व्यक्तिगत धन समाधान प्रदान करता है।

बरगंडी प्राइवेट विभिन्न किस्म के बैंकिंग और धन प्रबंधन सेवाओं के अलावा, ग्राहकों के लिए कला, संस्कृति, जीवन शैली और अंतर्दृष्टि के समावेश वाली चुनिंदा पेशकशें भी प्रदान करता है। हाल ही में, बरगंडी प्राइवेट ने सामूहिक प्रगति को आगे बढ़ाने में दूरदर्शी व्यक्तियों के समाज पर असर को प्रदर्शित करने के लिए लीडरशिप डायलॉग्स की मेजबानी करने के संबंध में एशिया सोसाइटी इंडिया सेंटर के साथ भागीदारी की है। इसके उद्घाटन समारोह में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा एक प्रसिद्ध खेल पत्रकार के साथ आकर्षक बातचीत करेंगे।

*आरबीआई और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध के आंकड़ों के अनुसार

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

एक्सिस बैंक के बरगंडी प्राइवेट ने 15 नए शहरों में बढ़ाई अपनी उपस्थिति | Khabar Digital | Khabar Digital