व्यापार•

एक्सिस बैंक ने यूपीआई पेयर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया, डिजिटल भुगतान में अपनी लीडरशिप पोजीशन को किया और मजबूत

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एक्सिस बैंक ने यूपीआई पेयर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया, डिजिटल भुगतान में अपनी लीडरशिप पोजीशन को किया और मजबूत

मुंबई - देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने भारत में अग्रणी यूपीआई पेयर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (पीएसपी) बैंक के रूप में अपनी उपलब्धि की घोषणा की है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2024 तक, एक्सिस बैंक के पास यूपीआई पेयर पीएसपी क्षेत्र में 30.87 प्रतिशत की बाजार अग्रणी हिस्सेदारी है। यह उपलब्धि नवाचार, ग्राहक-केंद्रित समाधानों और रणनीतिक साझेदारी के प्रति बैंक की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्रोत - https://www.npci.org.in/what-we-do/upi/upi-ecosystem-statistics [Sep 2024, Top 15 PSPs]

एक्सिस बैंक ने रणनीतिक रूप से न केवल बड़ी फिनटेक दिग्गजों के साथ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित किया है, जो यूपीआई क्षेत्र में शुरुआती प्रवेशकर्ता थे, बल्कि इस क्षेत्र में नए प्रवेशकों के साथ भी हाथ मिलाया है। इन गठजोड़ों का उद्देश्य इन नए प्रवेशकों के कैप्टिव बेस को पकड़ना और उन्हें सीधे उनके ऐप पर यूपीआई सॉल्यूशंस प्रदान करना है। विशिष्ट ग्राहक वर्ग को लक्षित करने वाले संगठनों और विभिन्न ग्राहक आधार के लिए मूल्य प्रस्ताव लाने वाले फिनटेक के साथ साझेदारी करने का यह रणनीतिक कदम इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है।

ऑन-प्रिमाइसेस और क्लाउड-आधारित दोनों प्रणालियों को शामिल करने वाले एक मजबूत आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ, इस दृष्टिकोण ने यूपीआई से संबंधित ईको सिस्टम में बैंक की वृद्धि को बढ़ावा दिया है। एक्सिस बैंक 15 प्रमुख थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रदाताओं (टीपीएपी) के साथ सहयोग करता है, जिनमें गूगलपे, व्हाट्सऐप, फोनपे, पेटीएम, अमेजॉन, सैमसंगपे, नवी और क्रेड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक्सिस मोबाइल ‘ओपन’, BHIM एक्सिस पे और बैंक की सहायक कंपनी फ्रीचार्ज के माध्यम से भी यूपीआई फंक्शनलिटी उपलब्ध है।

एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट और हैड - कार्ड्स और पेमेंट्स, संजीव मोघे ने इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘यूपीआई से संबंधित ईको सिस्टम के भीतर अपनी यात्रा में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर हमें बेहद गर्व है। यह नेतृत्व की स्थिति फिनटेक के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों के साथ स्थायी साझेदारी बनाने और इस क्षेत्र में नए प्रवेशकों का स्वागत करने के लिए एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्धि हमारी टीमों की कड़ी मेहनत और समर्पण और हमारे ग्राहकों और भागीदारों के भरोसे का नतीजा है। हम भुगतान के सुरक्षित, विश्वसनीय और स्केलेबल तरीके देने और सह-निर्माण करने के लिए उन्नत तकनीक और रणनीतिक सहयोग का लाभ उठाना जारी रखेंगे।’’

एक्सिस बैंक इस ईको सिस्टम में चल रहे सहयोग के माध्यम से यूपीआई क्षेत्र में अपने नेतृत्व को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो मर्चेंट भुगतान के लिए यूपीआई लाइट, यूपीआई ऑटोपे और मर्चेंट प्लग-इन जैसे अभिनव उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करता है। बैंक का लक्ष्य यूपीआई-आधारित नए ऑफ़र पेश करना है जो भुगतान अनुभव को बढ़ाते हैं और पूरे भारत में ग्राहकों की उभरती ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

एक्सिस बैंक ने यूपीआई पेयर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया, डिजिटल भुगतान में अपनी लीडरशिप पोजीशन को किया और मजबूत | Khabar Digital | Khabar Digital