व्यापार•

अमेज़न त्योहारी मौसम के दौरान ई-कॉमर्स में कारोबार बढ़ाने में मध्य प्रदेश के विक्रेताओं की मदद करने के लिए है प्रतिबद्ध

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

अमेज़न त्योहारी मौसम के दौरान ई-कॉमर्स में कारोबार बढ़ाने में मध्य प्रदेश के विक्रेताओं की मदद करने के लिए है प्रतिबद्ध

• विक्रेताओं के व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करने के लिए कई उत्पाद श्रेणियों में बिक्री शुल्क (सेलिंग फीस) में उल्लेखनीय कटौती की घोषणा

•  विक्रेताओं को अमेज़न.इन पर अपने उत्पाद चयन का विस्तार करने में मदद करने के लिए नए फीचर और समाधान पेश किए

• मध्य प्रदेश के 62,000 से अधिक विक्रेता अमेज़न.इन पर अपने उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं

भोपाल, 10 अक्टूबर, 2024: अमेज़न ने मध्य प्रदेश और पूरे भारत में विक्रेताओं के लिए 2024 के त्योहारी मौसम  को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए, कई पहल और नवोन्मेष शुरू किए हैं। कंपनी ने किराना, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी श्रेणियों में बिक्री शुल्क में 3% से 12% तक की उल्लेखनीय कटौती की घोषणा की है, ताकि विक्रेताओं को अपनी आय बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने में मदद मिल सके। इससे विक्रेताओं को दिवाली की खरीदारी की भीड़-भाड़ के लिए अपने परिचालन को अनुकूलित करने और त्योहारों के बाद भी व्यवसाय में वृद्धि जारी रखने का अवसर मिलेगा।

आगामी त्योहारी मौसम के दौरान मध्य प्रदेश के एसएमबी और स्थानीय दुकानों के लिए ई-कॉमर्स के ज़रिये अपने ऑनलाइन व्यवसाय को बढ़ावा देने का एक बड़ा अवसर है। इस दौरान उपभोक्ता खर्च में भारी बढ़ोतरी की संभावना है। इस साल, राज्य के 62,000 से अधिक विक्रेता अमेज़न.इन पर अपने उत्पादों को सूचीबद्ध और प्रदर्शित करेंगे और इस तरह उनकी भारत के 100% सेवा योग्य पिन कोड पर उपलब्ध ग्राहकों तक पहुंच बनेगी। बढ़ी हुई मांग, ट्रैफिक (ग्राहकों की संख्या) और विशेष ऑफर के ज़रिये ये विक्रेता अपनी बिक्री बढ़ा सकते हैं और नए ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं।

अमेज़न इंडिया में उत्पाद प्रबंधन के निदेशक, विक्रम देशपांडे ने कहा, "अमेज़न में, हम मध्य प्रदेश के एसएमबी को ई-कॉमर्स का लाभ उठाने में मदद कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर साल, हम बेहतर उत्पाद लिस्टिंग और सेलेक्शन के ज़रिये उन्हें त्योहारी मौसम के लिए तैयार करने के लिए विभिन्न किस्म की पहल करते हैं, जो उन्हें अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। हमें विश्वास है कि सेलिंग फीस में कमी और हमारे अन्य समाधान तथा फीचर, विक्रेताओं को त्योहारी मौसम और उसके बाद शानदार सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे।"

अमेज़न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) की शक्ति का लाभ उठा रही है ताकि विक्रेताओं को पंजीकरण, लिस्टिंग और विज्ञापन जैसी अपनी प्रमुख गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने, मांग का पूर्वानुमान लगाने, कैटलॉग की गुणवत्ता तथा उत्पाद लिस्टिंग में सुधार करने और डील  त्तथा प्रमोशन की सिफारिश करने में मदद मिल सके। इसने हाल ही में रूफस का बीटा संस्करण लॉन्च किया है, जो अमेज़न के उत्पाद कैटलॉग और वेब पर मौजूद जानकारी पर प्रशिक्षित जेनएआई आधारित शॉपिंग असिस्टेंट है। रुफस खरीदारी की ज़रूरतों, उत्पादों और तुलना (कम्पेरिज़न) के मामले में ग्राहकों के सवालों का जवाब दे सकता है, इस संदर्भ के आधार पर सिफारिश कर सकता है और उत्पाद खोज की सुविधा प्रदान कर सकता है। इससे ग्राहकों के लिए अमेज़न.इन पर विक्रेताओं के उत्पाद ढूंढना, खोजना, शोध करना और खरीदना आसान हो जाएगा।

विक्रेताओं की सहायता के लिए, अमेज़न ने कई नए टूल और फीचर पेश किए हैं, जैसे सेल इवेंट प्लानर, जो विक्रेताओं को प्रमुख बिक्री कार्यक्रमों के प्रबंधन और निष्पादन में सहायता प्रदान करता है, और एआई-संचालित नवोन्मेष जैसे इमेजिंग सर्विसेज़ और लिस्टिंग असिस्टेंट्स। सेल्फ सर्विस रजिस्ट्रेशन (एसएसआर 2.0) बहुभाषी समर्थन और सुव्यवस्थित पंजीकरण और इनवॉइसिंग प्रक्रियाओं के साथ ऑन-बोर्डिंग को सरल बनाता है। इसके अतिरिक्त, सेल इवेंट प्लानर विक्रेताओं को आकर्षक डील तैयार करने में मदद करता है और प्रभावी इन्वेंट्री प्लानिंग के लिए ज़रूरी जानकारी प्रदान करता है। न्यू सेलर सक्सेस सेंटर (नया विक्रेता सफलता केंद्र) ऑनलाइन शॉप स्थापित करने और विज्ञापन, प्राइम और डील जैसी सुविधाओं का उपयोग के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करता है। मल्टी-चैनल फुलफिल्मेंट (एमसीएफ) से विक्रेताओं के लिए अमेज़न के डिलीवरी नेटवर्क का उपयोग कर अधिक ग्राहकों तक पहुंचना आसान होगा।

अमेज़न के इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने की वजह से ग्राहकों को तेज़ और विश्वसनीय डिलीवरी मिलती है

पिछले कुछ सालों में अमेज़न ने पूरे भारत और मध्य प्रदेश में मजबूत भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में निवेश किया है। आज मध्य प्रदेश में इसका 01 बड़ा फुलफिलमेंट सेंटर और 01 सॉर्टेशन सेंटर है, साथ ही करीब 90 अमेज़न के स्वामित्व वाले और पार्टनर डिलीवरी स्टेशन हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में इस निवेश से मध्य प्रदेश के विक्रेताओं को 100% सेवा योग्य पिन कोड पर अपने ग्राहकों को डिलीवरी करने में मदद मिल रही है और राज्य में रोज़गार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के एसएमबी ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स को अपनाया

अलाना, भोपाल का एक विशेष लिपकेयर ब्रांड है, जिसकी स्थापना राशि बहल मेहरा ने की है। अपने होठों की रंगत निखारने के लिए उन्हें अपने अनुकूल बाज़ार में नहीं मिल रहे थे और इससे निराश होकर राशि ने अपना व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। कई साल के शोध और त्वचा विशेषज्ञों के साथ काम करने के बाद, उन्होंने अलाना लॉन्च किया, जो भारत का पहला ब्रांड है और विशेष लिप केयर पर केंद्रित है। अमेज़न के समर्थन से, वह अपने व्यवसाय को ऑनलाइन लाने और ग्राहकों के बड़े वर्ग तक पहुंचने में सक्षम हुई, जो फायदेमंद और परिवर्तनकारी दोनों रहा। अमेज़न लॉन्चपैड कार्यक्रम के माध्यम से, अलाना को ग्राहक को केंद्र में रखने के दृष्टिकोण से लाभ हुआ, जिसने बड़ी संख्या में ग्राहकों को व्यवसाय से जोड़ा। इस साझेदारी ने अलाना को भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अमेज़न त्योहारी मौसम के दौरान ई-कॉमर्स में कारोबार बढ़ाने में मध्य प्रदेश के विक्रेताओं की मदद करने के लिए है प्रतिबद्ध | Khabar Digital | Khabar Digital