घर में अकेली रह रही विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस 

भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। पहले राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब के पास एक महिला सहित दो बच्चों के सुसाइड करने का मामला सामने आया था। इसके बाद अब दूसरा मामला राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि फंदे पर लटकते समय विवाहित घर में अकले थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दी है। जांच में जुटी पुलिस को अब तक विवाहित महिला के आसपास के कुछ भी सुराग नहीं मिला है। 

मिली जानकारी के अनुसार 347 इएम नेहरु नगर निवासी पिंकी चौहान पति संजय सिंह (26 वर्ष) गुरुवार दोपहर अपने घर में फांसी का फंदा बना कर लटक गई। जब परिवार वालों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को नीचे उतारा वही पीएम के लिये भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीस में जुटी हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment