Monthly Archives: August, 2026

MP Congress: मध्य प्रदेश के 2 नेताओं को हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब-उत्तराखंड चुनाव का मिला जिम्मा

MP Congress: मध्य प्रदेश के 2 नेताओं को हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब-उत्तराखंड चुनाव का मिला जिम्मा

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो नेताओं को पार्टी हाईकमान ने अहम चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है. AICC के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक अभय तिवारी को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी और राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी संदीप गुप्ता को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है. दोनों नियुक्तियों को लेकर AICC की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके संगठनात्मक अनुभव तथा समर्पण की सराहना की. पार्टी ने उम्मीद जताई है कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनावों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे और संगठन को मजबूती देंगे. हाईकमान के इस फैसले के बाद दोनों नेताओं की भूमिका अब मध्य प्रदेश से बाहर पार्टी की चुनावी रणनीति में भी महत्वपूर्ण हो गई है.

डॉ आशा शर्मा31 Aug 2026