Monthly Archives: June, 2026

मध्य प्रदेश में बस सफर होगा महंगा? 5 साल बाद बढ़ सकता है किराया, जानें कितना होगा रेट

मध्य प्रदेश में बस सफर होगा महंगा? 5 साल बाद बढ़ सकता है किराया, जानें कितना होगा रेट

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री बसों के किराये में करीब पांच साल बाद बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है. अगले सप्ताह किराया निर्धारण समिति की बैठक में नए किराये पर चर्चा होगी. वर्तमान में बस किराया 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर है, जिसे बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर किया जा सकता है.

डॉ आशा शर्मा10 Jun 2026
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद होने में कांग्रेस की गलती…. कैलाश विजयवर्गीय के दावे से मचा सियासी बवाल

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद होने में कांग्रेस की गलती…. कैलाश विजयवर्गीय के दावे से मचा सियासी बवाल

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है. भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि मामले से जुड़े दस्तावेज कांग्रेस शासित तेलंगाना से मिले हैं और इसके पीछे कांग्रेस के ही लोगों की भूमिका हो सकती है.

डॉ आशा शर्मा10 Jun 2026
MP BJYM President Appointment: भाजयुमो अध्यक्ष पद के लिए 3 नाम फाइनल! जानिये किसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

MP BJYM President Appointment: भाजयुमो अध्यक्ष पद के लिए 3 नाम फाइनल! जानिये किसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

मध्यप्रदेश भाजपा में भाजयुमो अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है. इंदौर से अक्षांशु तिवारी, अमित पालीवाल और मयूरेश पिंगले के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं. पार्टी ने 35 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यकर्ताओं को पैनल से बाहर रखने का नियम लागू किया है, जिसके चलते कई बड़े दावेदार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं. जल्द ही नई नियुक्तियों की घोषणा होने की संभावना है.

डॉ आशा शर्मा10 Jun 2026
CM Helpline 1076: 24x7 सुनी जाएगी जनता की समस्या, एक कॉल से होगा सामाधान

CM Helpline 1076: 24x7 सुनी जाएगी जनता की समस्या, एक कॉल से होगा सामाधान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मंत्रालय महानदी भवन में सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ किया. इस नई व्यवस्था के माध्यम से प्रदेशवासी अपनी शिकायतें, सुझाव और सरकारी योजनाओं पर फीडबैक दर्ज करा सकेंगे. हेल्पलाइन को व्हाट्सएप से भी जोड़ा गया है ताकि लोग आसानी से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकें.

डॉ आशा शर्मा10 Jun 2026
Railways News: Extra किराया, Slow सफर! नई स्पेशल ट्रेन को गुना से ग्वालियर आने में लगेंगे पौने 7 घंटे !

Railways News: Extra किराया, Slow सफर! नई स्पेशल ट्रेन को गुना से ग्वालियर आने में लगेंगे पौने 7 घंटे !

इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन (04170) के टाइम टेबल को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है. गुना से ग्वालियर के बीच 226 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को 6 घंटे 40 मिनट लगेंगे, जबकि वापसी में यही दूरी केवल 3 घंटे 35 मिनट में पूरी होगी. यात्रियों का आरोप है कि स्पेशल ट्रेन का अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है, लेकिन यात्रा समय सामान्य ट्रेनों से भी ज्यादा है. इस मुद्दे पर रेलवे ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए टाइम टेबल की समीक्षा करने की बात कही है.

डॉ आशा शर्मा09 Jun 2026
MP Salary Hike: मध्य प्रदेश के 2.5 लाख कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी, मिलेगा 3500 रुपये तक फायदा

MP Salary Hike: मध्य प्रदेश के 2.5 लाख कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी, मिलेगा 3500 रुपये तक फायदा

मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में 4.46 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की घोषणा की है. वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के करीब 2.5 लाख संविदा कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा. यह इंक्रीमेंट सीधे वर्तमान पारिश्रमिक में जोड़ा जाएगा और किसी भत्ते के रूप में नहीं दिया जाएगा. बढ़े हुए वेतन का लाभ 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा. इससे कर्मचारियों के मासिक वेतन में लगभग 1200 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है.

डॉ आशा शर्मा09 Jun 2026
MP Politics: क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस अलर्ट, विधायकों को 10 दिन के लिए भेजा इस शहर में

MP Politics: क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस अलर्ट, विधायकों को 10 दिन के लिए भेजा इस शहर में

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को चार्टर्ड विमान से बेंगलुरु भेजा है. करीब 10 दिनों तक विधायक कर्नाटक में रहेंगे. भाजपा उम्मीदवार महेश केवट की घोषणा के बाद कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को और मजबूत कर दिया है.

डॉ आशा शर्मा09 Jun 2026