Monthly Archives: June, 2026

BJP नेता की पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज
मंदसौर जिले में भाजपा नेता संजय चुण्डावत की पत्नी वर्षा चुण्डावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है. वर्षा चुण्डावत सामाजिक कार्यों में सक्रिय थीं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण भी देती थीं.

MP निकाय चुनाव 2027 की तैयारी शुरू, महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश में 2027 के नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है. सरकार ने महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया तेज कर दी है. OBC को 27 प्रतिशत और महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

LPG Subsidy Update: गैस उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, सरकार ने दी आखिरी तारीख, घर बैठे मिनटों में करें तुरंत करें e-KYC
सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं से 30 जून तक e-KYC पूरा करने की अपील की है. समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर गैस सब्सिडी मिलने में दिक्कत आ सकती है. उपभोक्ता ऑनलाइन या नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर e-KYC अपडेट करा सकते हैं. इसका उद्देश्य फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाना और सब्सिडी का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाना है.






