सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा - देश के लिए खतरा बन चुकी है कांग्रेस

यूपी के नैनीताल से ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ काशीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया हैं।  इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए, कहा - देश के लिए खतरा बन चुकी है कांग्रेस...

विभाजन के जिम्मेदार मुस्लिम लीग और कांग्रेस

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर में रैली स्थल रामलीला मैदान में योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही योगी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। योगी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मंशा सामान्य नहीं है। देश को सैकड़ों सालों के बाद आजादी मिली। उस वक्त दुर्भाग्य वश विभाजन भी हुआ। जिसके जिम्मेदार मुस्लिम लीग और कांग्रेस थे। 

देश के लिए खतरा बन चुकी है कांग्रेस 

इसी के साथ उन्होंने आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है। कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस देश को कहां ले जाना चाहती है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहती है। पूरे देश से एक ही आवाज निकलती है इस देश को मोदी चाहिए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment