भारत में नजर नहीं आएगा सूर्य ग्रहण, बदलेगी इन राशियों की चाल

surya grahan effect : जुलाई माह में भारत देश में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों पड़ने जा रहा है। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर जाने से बचना चाहिए। धर्मशास्त्री पं. शुक्ला, ज्योतिषाचार्य सक्सेना ने बताया कि जुलाई माह में दो ग्रहण पड़ने से कई राशियों की चाल बदलेगी।

2 जुलाई 2019 को सूर्य ग्रहण और 16 जुलाई 2019 की रात को चंद्रग्रहण पड़ेगा। खास बात यह है कि भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। चन्द्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में नजर आएगा। धर्मशास्त्री पं. शुक्ला, ज्योतिषाचार्य सक्सेना ने बताया कि 2 जुलाई को हलहारिणी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। क्योंकि जिस समय सूर्य ग्रहण पड़ेगा उस समय भारत में रात होगी। 

वहीं चंद्र ग्रहण भारत सहित कई देशों में देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान मिथुन राशि में राहु के आद्रा नक्षत्र में लगने से गर्भवती महिलाओं की दशा बदल सकती है। जिससे उनके स्वास्थ्य और बच्चे पर विपरीत असर पड़ सकता है। 

जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब पृथ्वी पर सूर्य से आने वाला प्रकाश रूक जाता है। इस स्थिति को सूर्य ग्रहण लगता है। इस बार यह सूर्य ग्रहण 4 घंटे 33 सेकंड तक रहेगा। जबकि 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे से चंद्रग्रहण प्रारंभ होगा जो कि 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment