Google Assistant : एक शब्द बोलने पर गूगल पढ़कर सुनाएगा कंटेंट

Google Assistant : गूगल ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। आपके लिए Google एक ऐसी सुविधा लेकर आया है जिसके बाद आपको केवल अपने फोन से इतना कहना है Read It या फिर Real Web Page, और वो आपको आपकी पसंद का कंटेंट आपकी भाषा में पढ़कर सुनाएगा। दरअसल, Google ने अपने वॉइस कमांड फीचर Google Assistant के लिए इस तकनीक को जारी कर दिया है।

इस फीचर की मदद से आप अपने फोन को आदेश द सकते हैं कि वो आपकी पसंद का आर्टिकल आपको पढ़कर सुना दे। अपने फोन में Google Assistant शुरू करने के बाद आप जैसे ही आप Hey Google, Read It या फिर Read This Page कहते हैं तो यह उस वेबपेज या आर्टिकल के कंटेंट को पढ़कर सुनाएगा। इसमें भी खास बात यह है कि Google Assistant कुल 42 भारतीय भाषाओं में इस कंटेंट को पढ़कर सुनएगा। हालांकि, स्क्रीन रीडर्स कोई नई बात नहीं है लेकिन गूगल का कहना है कि उसने अपने असिस्टेंट को बेहतर किया है जो इसे और नेचुरल तरीके से बोलने और पढ़ने में मदद करता है।

आप यहां शेयर किए गए वीडियो में Google Assistant के इस फीचर का उदाहरण भी देख सकते हैं। इसमें आप सुन सकते हैं कि गूगल असिस्टेंट में सुनाई देने वाली आवाज किस तरह और ज्यादा नेचुरल तरीके से सेंटेंसेस को पढ़ रही है। दरअसल, गूगल असिस्टेंट में में हमेशा से ही यह क्षमता थी कि वो आपके स्क्रीन को पढ़ सके लेकिन इसके लिए उसे परमिशन देनी होती थी। यह फीचर 2015 में लॉन्च किया गया था वो भी तब जब Google Assistant नहीं था।

गूगल ने अपने इस फीचर को इसी साल जनवरी में हुई CES2020 में पेश किया था और उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही यह यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा और कंपनी ने इसे पेश भी कर दिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment