विराट और अनुष्का नए फ्लैट में हुए शिफ्ट, शेयर किया फोटो

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने नए फ्लैट में शिफ्ट हो गए। विराट ने इसके बाद एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें मुंबई का विहंगम दृश्य नजर आ रहा है।

विराट ने 11 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी। उन्होंने शादी से पहले यह घोषित कर दिया था कि वे शादी के बाद दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे। इसके लिए उन्होंने वर्ली में 34 करोड़ रुपए का फ्लैट भी खरीदा था। दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद विराट अब अपने इस नए घर में शिफ्ट हो गए।

उन्होंने पिछले दिनों एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर उसका कैप्शन दिया था, ‘घर में कॉफी का और भी ज्यादा मजा आता है।' इस पर फैंस ने कई तरह के कमेंट्‍स किए थे।

अब विराट ने गुरुवार को अपने घर का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‍'जब आपके घर से ही इतना शानदार नजारा दिखता है तो आप क्यों बाहर जाना चाहेंगे।'

आगामी व्यस्त क्रिकेट शेड्‍यूल के चलते बीसीसीआई ने विराट को श्रीलंका में चल रही निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज में आराम दिया है। विराट इस ब्रेक का जमकर आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने मुंबई में नया टैटू बनवाया। पत्नी अनुष्का की फिल्म 'परी' देखी। इसके बाद वे अनुष्का को रिसीव करने मुंबई एयरपोर्ट भी गए थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनुष्का और सभी महिलाओं के लिए स्पेशल मैसेज भी दिया था।

Share:


Related Articles


Leave a Comment