विश्व रैंकिंग में 5वें नंबर पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने का फायदा भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ताजा विश्व हॉकी रैंकिंग में मिला। भारतीय टीम अब एक स्थान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई। 

नीदरलैंड्स में पिछले महीने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी रैंकिंग में एक पायदान की छलांग के साथ पांचवें क्रम पर पहुंचा, उसने जर्मनी को पीछे छोड़ा। 

जर्मनी अब छठे स्थान पर खिसक गया। इस बदलाव को छोड़कर टॉप 10 की सूची में कोई फर्क नहीं आया है। इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी में जुटी भारतीय टीम का मनोबल इस बदलाव से अवश्य बढ़ेगा। 

आस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर अर्जेंटीना, तीसरे स्थान पर बेल्जियम और नीदरलैंड्स चौथे स्थान पर बना हुआ है।

इसके अलावा, इंग्लैंड सातवें, स्पेन आठवें, न्यूजीलैंड नौवें और आयरलैंड 10वें स्थान पर बरकरार है। सितम्बर में हॉकी सुपर सीरीज के समापन के बाद विश्व रैंकिंग में बदलाव होगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment