MP Congress : सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला बीजेपी में शामिल

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, इंदौर से पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, उनके साथ पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व सीएम शिवराज सिंह, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि सुरेश पचौरी केन्द्रीय मंत्री रहे है। वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य रहे है। कहा जा रहा है कि जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से उन्हें खास तबज्जो नहीं मिलने के चलते वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment