Mahatma Gandhi: पहले आत्मसात करें फिर दूसरों को सिखाए -  मंत्री श्री शर्मा

Mahatma Gandhi Bhopal: जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा PR Minister PC Sharma ने महात्मा गांधी mahatma gandhi को उधृत करते हुए कहा कि पहले स्वयं आत्मसात करें फिर दूसरों को सीख दें। जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने आज सरोजिनी नायडू महा विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी " महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता - वर्तमान परिदृश्य " में संबोधित करते हुए यह बात कही।

पढ़ें ये खास खबर- Story of Aapatkal : रेडियो पर आवाज आई भाइयो और बहनो, राष्ट्रपति जी ने आपातकाल की घोषणा की है।...


जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो सदैव हर युग में और हर परिस्थिति में प्रासंगिक रहेंगे। जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा संगोष्ठी में महात्मा गांधी के कई संस्मरणों को सुनाया। जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि गांधीजी ने स्वतंत्रता संग्राम में नेतृत्व करने के पूर्व कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भ्रमण किया। महात्मा गांधी प्रत्येक जाति, प्रत्येक क्षेत्र, प्रत्येक भाषा के लोगों के साथ में रहकर उनके बारे में सब कुछ जाना और उसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का नेतृत्व किया।

पढ़ें ये खास खबर- महात्मा गांधी को कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाए : अमेरिकी सांसद

महात्मा गांधी जी ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे कि आज संसार के लगभग प्रत्येक देश में उनके नाम पर सड़के, प्रतिमाएं लगी हुई हैं। जो यह दिखाता है कि महात्मा गांधी हर युग में प्रासंगिक हैं और रहेंगे। संगोष्ठी में कई विद्वानों ने महात्मा गांधी के बारे में रोचक जानकारियां उपस्थित जनों को दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment