जन्म-दिन के अवसर पर लगाएं पौधे, मुख्यमंत्री ने लगाया आज कदम का पौधा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस क्रम में आज कदम Kadamba का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने राज्य पुरातत्व संग्रहालय के पास स्थित स्मार्ट रोड उद्यान में पौधारोपण किया। जन्म-दिन के अवसर पर भी लगाएँ पौधे - मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नागरिकों से अनुरोध किया कि परिवार में जन्म वर्षगाँठ जैसे शुभ अवसरों पर पौधे लगाएँ। यह हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के सुधार में नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। 

कदम्ब का परिचय (Introduction of Kadamb) कदम्ब या कदम का पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए बहुत ही मशहूर है। कदम्ब का स्वास्थ्यवर्द्धक गुण (Kadamba tree uses) बहुत सारे रोगों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। कदम्ब की एक विशेष बात ये है कि इसके पत्ते बहुत बड़े होते है और इसमें से गोंद निकलता है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदम के फूलों (Kadamba Pushpam) का अपना अलग ही महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों (kadamba flower) का उल्लेख मिलता है। कदम्ब की एक विशेष बात ये है कि इसके पत्ते बहुत बड़े होते है और इसमें से गोंद निकलता है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। भारत में सुगन्धित पुष्पों में कदम्ब (Kadamba Pushpam) का बहुत महत्व है। इसके फूल भगवान् कृष्ण को अत्यन्त प्रिय थे। आयुर्वेद में कदम्ब की कई जातियों यानि राजकदम्ब, धारा कदम्ब, धूलिकदम्ब तथा भूमिकदम्ब आदि उल्लेख प्राप्त होता है। चरक, सुश्रुत आदि प्राचीन ग्रन्थों में कई स्थानों पर कदम्ब का वर्णन मिलता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment