COVID-19: बढ़ते संक्रमणों की संख्या से अब मध्यप्रदेश देश के दूसरे नंबर पर

COVID-19: कोरोना से हर दिन बढ़ते संक्रमणों की संख्या से अब मध्यप्रदेश देश के दूसरे नंबर पर आ गया है। इसकी वजह शासन की ओर से शुरुआत में बरती गई लापरवाही मानी जा रही है। भोपाल में 18 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 61 पहुंच गई। कोरोना से बचानने में जुटा स्वास्थ्य विभाग ही संक्रमण का शिकार हो गया है। स्थिति यह है कि यहां प्रमुख सचिव से लेकर बाबू तक संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट में 25वीं बटालियन के 3 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते अब प्रशासन ने इंदौर, भोपाल और गंजबासौदा में टोटल लॉकडाउन और कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। 

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों से अनुमान है कि अप्रैल माह में शहर के लिए सबसे अधिक भयावह होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एडवाइजरी के मुताबिक 7 से 14 अप्रैल के बीच कोरोना वायरस के फैलाव में तेजी आएगी। सोमवार को आई 16 मरीजों की रिपोर्ट के बाद इंदौर में संक्रमितों की संख्या 151 पहुंच चुकी है। वहीं इनमें से 13 की मौत हुई है। इसी के साथ इंदौर देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। 526 मरीजों के साथ मुंबई पहले और 152 मरीजों के साथ केरल का केसरगौड दूसरे स्थान पर है।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव

करीब दर्जनभर राज्यों के 20 से अधिक शहरों में पॉजीटिव केस अधिक सामने आ रहे हैं। जिसमें इंदौर भी शामिल है। पिछले 4 दिनों में यह आंकड़े लगातार बढ़े हैं। महाराष्ट्र के मुंबई एवं पूणे के पिछले 2 दिन में काफी मरीज बढ़े हैं। मुंबई से सटे हुए महानगर पालिका नवी मुंबई भयंदर तथा वसई विरार ठाणे के कई मरीजों की मौत भी हुई है। यहां मौत का आंकड़ा भी तुलनात्मक अधिक है। दिल्ली में तबलीग जमात के लोगों के मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 200 से 500 पार हो गया। केरल के केसरगौड जिले में पिछले 2 दिन में केस बढ़े हैं। गुजरात के अहमदाबाद सूरत में ज्यादा मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 2 दिन में 400 से पौने 600 मामले हो गए यहां चेन्नई में सबसे अधिक केस हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment