MLA Narayan Tripathi : भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की बड़ी अपील, जानिए क्या कहा? 

मध्य प्रदेश प्रदेश की मैहर विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन उन्होंने अपनी नई पार्टी की घोषणा की थी और विंध्य इलाके की 30 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया था।

आपको बता दें कि यह वही विधायक हैं जो लगातार अपनी ही सरकार पर हमला बोलते आए हैं और विंध्य प्रदेश की मांग करते आए हैं। हाल ही में विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से एक अपील की है। उन्होंने कहा है कि शाम 5 बजे आयोजित कथा स्थल में पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ और कथा विसर्जन में शामिल हो।

आपको बता दें कि मैहर सीट से विधायक नारायण त्रिपाठी को बीजेपी से बगावत में ही पड़ रही है। सबसे पहले उन्हें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा से हाथ धोना पड़ा। दरअसल मैहर में 3 से 7 मई तक बागेश्वर सरकार की कथा होनी थी, लेकिन उनकी कथा को स्थगित कर दिया गया है। कथा स्थगित होने के चलते नारायण त्रिपाठी ने इसे राजनीतिक कारण बताया है।

बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद कथा करने से इंकार कर दिया है। वहीं विधायक त्रिपाठी ने कहा है कि आयोजन को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कथा का विध्ंय की धरती में अध्यात्मिक को बढ़ाना था, सुख शांति और लोगों में धार्मिक भावनाएं जागृत करना था। लेकिन प्रदेश के बड़े नेता नहीं चाहते कि विंध्य की धरती पर ऐसे कोई बड़े कार्यक्रम आयोजित हो। मेरी नई पार्टी बनाने से बड़े नेता परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े नेताओं ने महाराज को गलत जानकारी देकर कथा को स्थगित करवा दिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment