इन राज्यों में आज से गिर सकते हैं ओले, 15 तक ऐसा रहेगा मौसम

Weather Alert  - 12 से 15 मार्च के बीच राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अफगानिस्तान की तरफ बने एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी हुई है और इसका असर मैदानी राज्यों में दिखाई देगा।

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है वहीं राजस्थान के उत्तरी जिलों के साथ-साथ, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

Jharkhand, Gangetic West Bengal और Odisha में 12 मार्च से 14 मार्च तक तूफानी बारिश के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्यप्रदेश, में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट जारी है।

11 मार्च की शाम को दिल्ली-NCR उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ है और आने वाले दिनों में यह जारी रह सकता है। 12 मार्च से ओडिशा और झारखंड में बारिश जारी रहेगी। वहीं 13 और 14 मार्च की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अनुमान है कि कुछ स्थानों में तूफानी बारिश के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।

इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि की भी संभवना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 15 को भी वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बरैली, रामपुर, मुरादाबाद, बहराइच, गोरखपुर, लखनऊ, कानपूर, प्रयागराज और वाराणसी में एक बार फिर बारिश की संभावना है।

मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश शुरू हो सकती है जो 13 मार्च तक जारी रहेगी। 15 मार्च को उत्तरी छत्तीसगढ़ में फिर से बारिश हो सकती है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment