अंबानी के बेटे की शादी में शामिल हुए देश के हजारों जवान, देश की सुरक्षा पर दिया धन्यवाद

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने बेटे आकाश-श्लोका की शादी का उत्सव मंगलवार को देश के जवानों और उनके परिवार के साथ मनाया। अंबानी परिवार के नवदंपति को देश के हजारों जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने आशीर्वाद भी दिया। नीता अंबानी ने देश की सुरक्षा और सेवा के लिए सुरक्षाबलों को धन्यवाद किया।

जियो सेंटर में धीरूभाई अंबानी स्कवायर पर म्यूजिकल फाउंटेन और डांस शो का आयोजन शहर और राष्ट्र को सुरक्षित बनाने वाले सैन्य कर्मियों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट का अवसर था। इसमें देश की सेना, नेवी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हजारों जवानों और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए।

समारोह का मुख्य आकर्षण एक विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो था, जिसे 'अनंत प्रेम' का नाम दिया गया था। इसके आयोजन का कॉन्सेप्ट नीता अंबानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसमें कृष्ण रासलीला प्रस्तुत की गई, जो कि एक अनंत प्रेम कहानी का प्रतीक है।

देश के रक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि हम प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि इस शहर और राष्ट्र के रक्षक हमारे परिवार की खुशियों में शामिल हो रहे हैं। यह एक भावनात्मक अवसर है, हमारे लिए खुशी का मौका है। हम उम्मीद है कि देश के 'नायक' आकाश और श्लोका पर अपने आशीर्वाद की बारिश करेंगे।

नीता अंबानी ने कहा कि भारत की मिट्टी में भक्ति भी है और शक्ति भी। आज दुनिया में कोई ऐसी ताकत नहीं, जो भारत की ओर बुरी नजर से देखने की हिम्मत करे। आज विश्वभर में भारत को जो मान-सम्मान मिल रहा है, उसका सबसे बड़ा कारण हमार देश की बहादुर सेना है। मैं आज फिर कहना चाहती हूं कि रिलायंस फाउंडेशन देश के शहीदों के परिवारों के शिक्षा, रोजगार और जीवन की हर आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर है। रिलायंस फाउंडेशन ने हमारे सैनिकों और उनके परिवारों के लिए एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना भी की है।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment