मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे राहुल गांधी! पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म किए जाने के बाद से पार्टी नेताओं का राहुल गांधी के प्रति काफी झुकाब देखने को मिल रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने राहुल गांधी को एक बड़ा ऑफर दिया है। विवेक तंखा ने राहुल गांधी के लिए अपनी सीट देने की बात कही है। 

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी के लिए अपनी सदस्यता छोड़ने की बात कही है। उन्प्होंने लिखा है कि निश्चित रूप से राहुल गांधी को न्याय मिलेगा और जल्द ही लोकसभा में वापस आएंगे। न्याय में देरी होती है लेकिन कभी इनकार नहीं होता। ग्वालियर में युवक कांग्रेस की रैली में मैंने अपनी राज्यसभा सीट राहुल जी को ऑफर की। आरजी (राहुल गांधी) के बिना संसद गरीब होगी। उनकी अनुपस्थिति से हमारे लोकतंत्र को ठेस पहुंचेगी। 

आपाकों बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओं रैली निकाली थी। इस रैली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय  अध्यक्ष बीपी श्रीनिवास और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा शामिल हुए थे। रैली के बाद विवेक तंखा ने राहुल गांधी को अपनी सीट ऑफर वाला ट्विीट किया था। यह भी बता दें कि विवेक तंखा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते है। 

आपको यह भी बता दें कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी को एक मानहानि वाले मामले में सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया था।

Share:


Related Articles


Leave a Comment